logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छठ में व्रत का पारण करते समय किन नियमों का रखें ध्यान? न करें ये गलती

16 नवंबर को छठ महापर्व का आखिरी दिन है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी भक्त पारण करेंगे। पारण के दौरान किन बातों का खास ख्याल रखना है, यहां जानिए।

vrat paran

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Genereated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज छठ महापर्व का चौथा दिन है। इस दिन सभी भक्त 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगे। पारण करने से पहले सभी भक्त उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। अर्घ्य देने के बाद ही सभी भक्त व्रत का पारण कर पाएंगे। छठ महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की जाती है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, इस पर्व में सभी भक्तों को व्रत के नियमों के साथ-साथ व्रत पारण के नियमों का भी खास ख्याल रखना चाहिए।

 

इस साल जिन भक्तों ने छठ पर्व में व्रत रखा था, वे आज यानी 16 नवंबर को व्रत खोलेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ महापर्व में व्रत रखने वाले सभी भक्तों को सूर्य देव और छठी मैया का आशीर्वाद मिलता है और भक्तों की हर इच्छा पूरी होती है। ऐसे में व्रत के पारण में किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? आइए जानते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: मेष से मीन तक, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

छठ महापर्व के बाद व्रत कैसे खोलें?

अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें- इस दिन सुबह लगभग 3 बजे सभी भक्त छठ घाट पर चले जाते हैं, जहां व्रती घाट के किनारे खड़े होकर सूर्य देव के उगने का इंतजार करते हैं। जब उगते सूर्य देव की पूजा हो जाती है, उसके बाद ही भक्तों को व्रत का पारण करना चाहिए।

 

ठेकुआ खाकर पारण करें- इस पर्व में व्रती को पारण करते वक्त सबसे पहले प्रसाद खाना चाहिए। इसीलिए व्रती को भगवान को चढ़ाए हुए ठेकुआ प्रसाद को सबसे पहले खाना चाहिए।

 

हल्का भोजन खाएं - छठ पर्व में भक्तों ने 36 घंटे तक निर्जला व्रत किया है। इसलिए लोगों को व्रत का पारण करते दौरान हल्का भोजन जैसे दाल, चावल, रोटी और भुजिया खाना चाहिए। इस दौरान ज्यादा मात्रा में भोजन न करें।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ मृत्यु के बाद की राह ही नहीं, जीवन जीने का सलीका भी सिखाता है गरुड़ पुराण

 

पारण के बाद करें आराम- यह व्रत बेहद कठिन होता है। इसीलिए अक्सर लोगों को थकावट महसूस होती है। ऐसे में पारण के बाद भक्तों को कुछ घंटे आराम करना चाहिए, ताकि शरीर को आराम मिल सके।

 

लोगों को प्रसाद दें - इस पर्व के बाद सभी भक्तों को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को पर्व का प्रसाद देना चाहिए।

क्या न करें?

तामसिक भोजन न खाएं- पर्व के चौथे दिन पारण के दौरान भक्तों को सात्विक भोजन खाना चाहिए। इसके बजाय लहसुन, प्याज और नॉनवेज भोजन खाने से परहेज करना चाहिए।

 

छठ घाट पर गंदगी न फैलाएं- सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कई लोग छठ घाट पर फूल और प्लास्टिक फेंक देते हैं। लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं

 

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें