आज का राशिफल: मेष से मीन तक, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
आज सोमवार के दिन शिव भगवान और ग्रहों के प्रभाव से कई लोगों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। पढ़ें आज का राशिफल

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
सोमवार का दिन ग्रहों की चाल और छठ पर्व की वजह से बेहद खास है। ज्योतिषियों के मुताबिक, आज के दिन ग्रहों का नवपंचम योग बन रहा है, जिसमें सूर्य और शनि के प्रभाव से लोगों के जीवन में कुछ बदलाव आएंगे। इसी ग्रहों के प्रभाव से आज के दिन कई लोगों को करियर में सफलता की राह मिल सकती है, जबकि दूसरी तरफ कुछ लोगों को शनि के प्रभाव से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आज छठ महापर्व का चौथा दिन है, जब लाखों भक्त उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने निर्जला व्रत का पारण करेंगे। आज के दिन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।
इस दिन की ऊर्जा लोगों को अनुशासन में रहने की सीख देती है। आज चंद्रमा पर मंगल और सूर्य का प्रभाव है, इसलिए ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। हालांकि, आज के दिन लोगों को जल्दबाजी या उत्साह में कोई फैसला लेने से बचना होगा। यह दिन वित्तीय योजनाओं को मजबूत करने और पारिवारिक रिश्तों में ईमानदारी लाने के लिए बेहद शानदार है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 16 नवंबर 2026 का यह दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 18 या 19 नवंबर कब मनाएं अक्षय नवमी? क्यों खास है यह पर्व, यहां जानें जवाब
राशिफल
मेष
नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। आपके अहंकार की वजह से प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है।
क्या करें: ऑफिस के सभी काम समय पर करें।
क्या न करें: किसी भी बात पर तुरंत गुस्सा करने से बचें।
वृषभ
नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में आज ज्यादा काम करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
क्या करें: अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें।
क्या न करें: अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने उजागर न करें।
मिथुन
आप बुद्धि और चतुराई के बल पर नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे। आर्थिक स्थिति शानदार होगी, हालांकि फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें: जरूरी कागजातों पर साइन करते समय सावधानी बरतें।
क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर तुरंत विश्वास न करें।
यह भी पढ़ें: 23 या 24 नवंबर कब मनाई जाए कार्तिक पूर्णिमा? तारीख से लेकर दीपदान का महत्व समझें
कर्क
व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में भारी आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी का साथ आपको मानसिक सुकून देगा।
क्या करें: बड़े-बुजुर्गों की सलाह का सम्मान करें।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से बचें।
सिंह
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने से करियर को सही दिशा मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बना रहेगा। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
क्या करें: अपने आत्मविश्वास को सकारात्मक दिशा में लगाएं।
क्या न करें: बड़प्पन के अहसास को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या
आज वित्तीय मामलों में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन भविष्य के लिए बचत करना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखना बेहद जरूरी है। प्रियजन के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर सार्थक बातचीत हो सकती है।
क्या करें: अपने खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से पूरी तरह बचें।
यह भी पढ़ें: छठ खरना के बाद रखना होगा 36 घंटों का व्रत, खरना पर इन बातों का रखें ख्याल
तुला
करियर को लेकर आपको आज नई राह दिखेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय बड़ा लाभ दिलाएगा। आज लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है।
क्या करें: अपने निर्णयों में निष्पक्षता बनाए रखें।
क्या न करें: आर्थिक लेन-देन में किसी पर भरोसा न करें।
वृश्चिक
नौकरी में कड़ी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स आपके काम से संतुष्ट होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल आपके मन को खुश रखेंगे।
क्या करें: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
क्या न करें: दूसरों की बुराई करने से बचें।
धनु
नौकरी में प्रमोशन या मनचाही जगह ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में आर्थिक लाभ देंगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
क्या करें: धार्मिक कार्यों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
क्या न करें: किसी भी कार्य में लापरवाही दिखाने से बचें।
यह भी पढ़ें: लव लाइफ, नौकरी और कारोबार में कैसा बीतेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल
मकर
आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। हालांकि निवेश करते समय अनुभवी लोगों की सलाह लेना सही रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखना पड़ सकता है।
क्या करें: अपने अधूरे पड़े काम को समय पर पूरा करें।
क्या न करें: काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कुंभ
नौकरी में सहकर्मियों के साथ बेहतरीन तालमेल रहने से बड़े प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा। लव पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है।
क्या करें: नए विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।
क्या न करें: अपने काम को कल पर टालने की आदत से बचें।
मीन
करियर से जुड़े मामले में फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन शुभ है। पुराना अटका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति का माहौल रहेगा।
क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने मन में बिल्कुल भी न पनपने दें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




