logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भोग से लेकर कपड़ों तक, गर्मियों में लड्डू गोपाल के देखभाल के टिप्स जानिए

हिंदू कई लोग अपने घर में कान्हा जी की देखभाल करते हैं। जान लीजिए गर्मियों में कान्हा जी की सेवा कैसे करें।

Laddu Gopal

कान्हा जी, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

सनातन धर्म में कई लोग कृष्ण भगवान के बाल स्वरूप की अपने घर में पूजा करते हैं। लोग श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की मूर्ति को घर में एक बच्चे की तरह संभालते हैं। श्रद्धालु मौसम के हिसाब से लड्डू गोपाल जी को कपड़े और भोग चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्तों को बदलते मौसम के हिसाब से ही भगवान को अलग-अलग फल, फूल और जूस का भोग लगाना चाहिए। लड्डू गोपाल भगवान विष्णु जी का एक अवतार हैं, जिनकी सेवा पहले मथुरा और वृंदावन के लोग किया करते थे। अब देश-विदेश के कई श्रद्धालु लड्डू गोपाल को अपने घर में विराजमान कर उनकी सेवा करते हैं।

 

धार्मिक जानकारों के मुताबिक घर में लड्डू गोपाल की सेवा करना बेहद शुभ माना जाता है। कृष्ण जी के बाल रूप की सेवा करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी के मौसम में भक्तों को पूरे दिन लड्डू गोपाल जी की देखभाल कैसे करनी चाहिए

 

यह भी पढ़ें: क्यों जरूरी हैं हज यात्रा के ये 7 नियम? हर स्टेप का मतलब समझिए

 

 कैसे रखें लड्डू गोपाल का ख्याल?

जिन भक्तों ने लड्डू गोपाल जी की मूर्ति अपने घर के मंदिर में विराजमान की है, उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे हर रोज लड्डू गोपाल को साफ पानी से नहलाएं, उसके बाद उन्हें साफ कपड़े पहनाकर पूजा-पाठ करें। दिन भर में कई बार लड्डू गोपाल जी को भोग लगाना चाहिए। आइए 7 पॉइंट्स में समझते हैं कि गर्मियों में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करनी चाहिए।

 

दिन भर लड्डू गोपाल की देखभाल के स्टेप

 

1.सुबह-सुबह स्नान कराएं -हमें हर रोज लड्डू गोपाल जी को सुबह-सुबह साफ पानी से स्नान कराना चाहिए। गर्मियों के दिनों में नहाने के पानी में गुलाब जल और गंगाजल मिलाना चाहिए। गंगाजल मिलाने से पानी शुद्ध हो जाता है, जबकि गुलाब जल मिलाने से पानी ठंडा हो जाता है।

 

2.सूती के कपड़े पहनाएं - जिस प्रकार हम गर्मी के मौसम में सूती कपड़े पहनना पसंद करते हैं, उसी तरह लड्डू गोपाल जी को भी गर्मी में हल्के सूती कपड़े पहनाने चाहिए।

 

3.चंदन का श्रृंगार करें - लड्डू गोपाल जी को कपड़े पहनाने के बाद उनका श्रृंगार करें। श्रृंगार के तौर पर माथे पर मुकुट के साथ चंदन भी लगाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 21 अप्रैल का राशिफल, किन राशियों की खुलने वाली है किस्मत की राह? जानिए

 

4.घर के मंदिर में पंखा चलाएं - गर्मी के मौसम में घर के मंदिर में पंखा या एसी चलाकर रखना चाहिए। इससे मंदिर में गर्मी कम होगी और लड्डू गोपाल जी को गर्मी नहीं लगेगी।

 

5.भोग में शरबत चढ़ाएं -गर्मी के मौसम में भक्तों को लड्डू गोपाल जी को फल, खीर और मिठाई के साथ-साथ शरबत भी चढ़ाना चाहिए। शरबत के तौर पर बेल का शरबत चढ़ाया जा सकता है। भोग में माखन-मिश्री और तुलसी जी जरूर चढ़ाएं।

 

6.मंदिर में पानी रखें - भक्तों को मंदिर के पास पानी जरूर रखना चाहिए और उस पानी को हर दो घंटे बाद बदलते रहें।

 

7.मंदिर में कुछ देर जाप करें - भक्तों को हर दिन लड्डू गोपाल जी के पास बैठकर मंत्रों का जाप करना चाहिए, इससे लड्डू गोपाल खुश होते हैं।

 

डिस्क्लेमर- यह खबर मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Puja Path

और पढ़ें