logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12 मई का राशिफल, मंगल और बृस्पति देव की कृपा से क्या आपका भाग्य बदल रहा है?

आज का मूलांक 3 है, जो बृस्पति देव का प्रतीक है। ऐसे में जान लीजिए बृस्पति देव की कृपा से आज आपका दिन कैसा रहेगा, साथ ही आज के दिन किन उपायों को अपनाना चाहिए, यह भी जान लीजिए।

12 may Raasifal

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

आज 12 मई 2026, दिन मंगलवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का मूलांक 3 है, जो देवगुरु बृहस्पति से प्रभावित है, जबकि मंगलवार का दिन होने के कारण मंगल देव की ऊर्जा का विशेष प्रभाव रहेगा। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज अनुशासन और साहस के बल पर मुश्किल कार्यों को भी किया जा सकता है।


आज की ऊर्जा मिली-जुली रहने वाली है। मंगल और गुरु का प्रभाव व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता का विकास करेगा। हालांकि, जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। निवेश और बिजनेस से जुड़े निर्णय दोपहर के बाद लेना ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।

 

यह भी पढ़ें: क्यों कहा जाता है पीपल के पेड़ को गरीबी की देवी का निवास स्थान? जानिए कारण

 

राशिफल और उपाय 


मेष


आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहस की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अचानक खर्चों का योग बन रहा है। प्रेम जीवन पहले से बेहतर बना रहेगा। हेल्थ सामान्य रहेगा, फिर भी सिरदर्द से बचें।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी से कर्ज न लें। 


वृषभ 


आज का दिन शांति और धैर्य से बिताने का है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन खर्चीला हो सकता है। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
आज क्या करें: सफेद वस्तुओं का दान करें।
आज क्या न करें: आज निवेश करने से बचें।


मिथुन


सभी कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। करियर में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश महसूस करेंगे।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: अफवाहों पर ध्यान न दें।


कर्क


आज आप भावुक महसूस कर सकते हैं, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बिजनेस में सावधानी बरतें और कागजी कार्रवाई पूरी रखें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपकी हेल्थ थोड़ी खराब रह सकती है, पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातें न दोहराएं।

 

यह भी पढ़ें: ऐसा मंदिर जहां शिव जी के माथे पर विराजमान हैं गौतम बुद्ध, जानिए मंदिर की कहानी


सिंह


आज आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में लाभ कमाने की योजनाएं सफल होंगी, जिसकी वजह से आज आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। हेल्थ शानदार रहेगा लेकिन धूप में निकलने से बचें।
आज क्या करें: सूर्य देव को अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अहंकार से दूर रहें।


कन्या


आज कार्यस्थल पर बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस के दुश्मन आपके साथ बुरा करने की सोच रहे हैं, इसी वजह से सचेत रहें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आज छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: आज कहीं घूमने न जाएं।


तुला


आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र का माहौल शानदार रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप की वजह से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में नयापन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन में शांति का अनुभव करेंगे।
आज क्या करें: किसी कन्या को गिफ्ट दें।
आज क्या न करें: विवादों में मध्यस्थता न करें।

 

यह भी पढ़ें: 11 मई से 16 तक का राशिफल, बिजनेस से लेकर प्यार तक यह हफ्ता कैसा रहेगा, जानिए


वृश्चिक


आज आपकी ऊर्जा चरम पर रहेगी। कठिन कार्यों को भी आप आसानी से पूरा कर लेंगे। बिजनेस में जोखिम लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए बातचीत स्पष्ट रखें।
आज क्या करें: लाल चंदन का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज झूठ बोलने से बचें।


धनु


आज के दिन आपको धार्मिक कामकाज में मन लगेगा। करियर के लिहाज से दिन प्रगतिशील है, नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के साथ किसी जगह घूमने का प्लान बनाएंगे।
आज क्या करें: पीले फल का दान करें।
आज क्या न करें: किसी की बुराई न करें।


मकर


आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर काम का दबाव महसूस होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी पर अंधविश्वास न करें।

 

यह भी पढ़ें: सूर्य लाएंगे आपके जीवन में धन-संपदा, मिलेगा मान-सम्मान? पढ़ें राशिफल


कुंभ


आज का दिन खुशहाली भरा रहेगा। नई तकनीक और विचारों से आप कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।
आज क्या करें: हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आलस को हावी न होने दें।


मीन


चंद्रमा आपकी राशि में हैं, इसी वजह से आज आप अधिक संवेदनशील बने रहेंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक सोचने से बचें।
आज क्या करें: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

 

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें