logo

मूड

ट्रेंडिंग:

25 मई राशिफल: गंगा दशहरा के दिन किन लोगों पर बरसेगी गंगा मां की कृपा? जानिए

आज का मूलांक 7 है, जो केतु ग्रह का कारक है। इस वजह से आज रिसर्च और आध्यात्मिक काम करने में मन लगेगा। आज के कुछ लोगों को ऑफिस में ज्यादा काम करना होगा।

25 may raasifal

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- Gemini

25 मई 2026 के दिन सोमवार है। आज के दिन सभी राशियों की ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। अंक ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो आज का मूलांक 7 है, जो रिसर्च और आध्यात्मिक झुकाव का प्रतीक है। आज ग्रहों की स्थिति बेहद रोचक बनी हुई है, जहां चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे मन में स्थिरता और विचारों में सकारात्मकता आएगी। सूर्य और बुध का संयोग आज कई राशियों की बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाएगा। साथ ही आज कुछ राशियों की फैसला लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।


आज की ऊर्जा धैर्य और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली है। आज हफ्ते का पहला दिन है, इस वजह से ऑफिस में नई प्लानिंग के तहत काम करना होगा। कुछ लोगों को आज जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए, साथ ही अपने मन की बात सुननी चाहिए। पैसे के मामलों में आज का दिन संभलकर चलने का है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: 26 या 27 मई कब है बकरीद, इस दिन क्यों दी जाती है कुर्बानी? जानिए हर बात

आज का राशिफल


मेष राशि


आज के दिन आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसे के मामले में भाग्य आपके साथ है। रिश्तेदारों से आपको रुपये मिल सकते हैं। इन पैसों से आपको अपना कर्ज चुकाना चाहिए। जीवनसाथी के साथ शाम के समय वक्त बिताएंगे।
आज क्या करें: सुबह तांबे के कलश से सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।


वृषभ राशि


बिजनेस में नई योजना सफल होगी। नौकरी में स्थान बदलाव के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की प्लानिंग होगी।आज के दिन आपको हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। जंक फूड खाने से बचें।
आज क्या करें: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा सोचने से खत्म हो जाती है खुशी? बुद्ध के विचार से समझिए


मिथुन राशि


ऑफिस में काम करने का दबाव अधिक रहेगा। आज के दिन रुपयों के खर्च बढ़ेंगे, जिससे आपका बजट डगमगा सकता है। घर के मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: आज के दिन कोई भी नया निवेश करने से बचें।


कर्क राशि


आज के दिन आपको क्रिएटिव काम करने में मन लगेगा। पुराना निवेश आज लाभ दे सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
आज क्या करें: जरूरतमंदों में सफेद रंग की मिठाई दान करें।
आज क्या न करें: ऑफिस में किसी की पीठ पीछे बुराई न करें।


सिंह राशि


नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या तारीफ मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
आज क्या करें: गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
आज क्या न करें: क्रोध को अपने व्यवहार पर हावी न होने दें।

 

यह भी पढ़ें: 24 मई का राशिफल, सूर्य और बुध ग्रह की युति से बदलने वाली है कुछ जातकों की दशा


कन्या राशि
आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज आप पूरे कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।
आज क्या करें: भगवान गणेश को फल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी कानूनी मामले में लापरवाही न बरतें।


तुला राशि


आज आपको ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज के दिन आपको नापतोल कर बात करनी चाहिए। आज के दिन धन हानि हो सकती है, इसलिए सट्टेबाजी या लॉटरी से पूरी तरह दूर रहें। जीवनसाथी के साथ कुछ विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं।
आज क्या करें: महामृत्युंजय मंत्र का मानसिक जाप करें।
आज क्या न करें: आज अपनी बातें किसी से शेयर न करें।


वृश्चिक राशि


आज के दिन बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। अविवाहितों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद बांटें।
आज क्या न करें: आज किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद में खुद को न घसीटें।

 

यह भी पढ़ें: 22 मई का राशिफल: शुक्र और राहु के प्रभाव से आपके भाग्य में क्या बदलेगा? जानिए


धनु राशि


आज के दिन ऑफिस के दुश्मनों को हरा पाएंगे। बैंक में लोन के लिए आवेदन करना सफल हो सकता है। परिवार में एकता बनी रहेगी। आज सेहत पर खास ख्याल रखें, क्योंकि आपको सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
आज क्या करें: माथे पर चंदन या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी काम को कल पर टालने की गलती न करें।


मकर राशि


आज आपको करियर में नए अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। मानसिक रूप से बेहद शांत और तरोताजा महसूस करेंगे।
आज क्या करें: किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी बात पर जिद करने से बचें।


कुंभ राशि


ऑफिस में काम करने से थकान महसूस होगी। इस वजह से आज के दिन धैर्य से काम लें, तभी सफलता मिलेगी। जमीन या गाड़ी खरीद सकते हैं। मानसिक तनाव और थकान हावी हो सकती है। थोड़ा आराम करें।


आज क्या करें: शिव चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा व्यावसायिक निर्णय न लें।

 

यह भी पढ़ें: कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा? जानिए पूजा से लेकर पर्व की सारी डिटेल


मीन राशि


आज के दिन घर में छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही ऑफिस के दोस्त काम में मदद करेंगे। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ संबंध सुधरेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
आज क्या करें: गुरु मंत्र का जाप करें और मंदिर में पीले फल दान करें।
आज क्या न करें: आज किसी के साथ भी कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न करें।


नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें