4 जून का राशिफल: बृहस्पति देव की कृपा से आपको लाभ होगा या नहीं?
आज गुरुवार है, जिस वजह से कई लोगों को गुरुदेव बृहस्पति जी का आशीर्वाद मिलेगा। कई राशियों के जातकों को धन लाभ भी हो सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
आज का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जहां एक तरफ मेष राशि वाले लोगों को ऑफिस में तारीफ मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ कर्क राशि के जातकों को लाखों रुपये का लाभ मिल सकता है। हिन्दू पंचांग के मुताबिक, आज ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और गुरुवार है। अंक ज्योतिष के नजरिए से आज का मूलांक 4 है, जो अनुशासन और स्थिरता का कारक माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो चंद्रमा आज मकर राशि में रहेंगे, जिससे आज का दिन कर्मप्रधान रहेगा।
आज के दिन गुरु और चंद्रमा का संयोग जीवन में कई सुधार लेकर आएगा। जहां कई लोगों के काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे लोग अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे। हालांकि, मूलांक 4 के प्रभाव के कारण कई लोगों को ज्यादा धन खर्च का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों के पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। आज के दिन किसी बुजुर्ग की सलाह आपके बड़े काम आ सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: 3 जून का राशिफल: गणेश भगवान की कृपा से क्या आपका दिन अच्छा रहेगा या नहीं? जानिए
राशिफल
मेष राशि
ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको भविष्य के लिए रुपये की बचत पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ वैचारिक अनबन को सुलझाएंगे। घर का माहौल शांत रहेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से तारीफ मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन मजबूत है। आज के दिन अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: आज किसी को भी उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
आज के दिन आपको ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ेगा। इस वजह से शांत रहें और मन लगाकर काम करें। साथ ही किसी सहकर्मी से बहस न करें। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ सकता है। सोच-समझकर खर्च करें।
आज क्या करें: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
आज क्या न करें: आज के दिन कोई नया बड़ा निवेश करने से बचें।
यह भी पढ़ें: एक चक्र और हजारों प्रार्थनाएं, बौद्ध धर्म की इस अनोखी परंपरा का रहस्य जानिए
कर्क राशि
बिजनेस करने वाले जातक आज के दिन अपने व्यापार में मुनाफा कमाएंगे, जिससे वे लाखों रुपये कमा पाएंगे। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाह का रिश्ता आ सकता है।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
सिंह राशि
ऑफिस के विरोधियों से संभलकर रहें, हालांकि वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। परिवार में आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को कलश से जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज दफ्तर में किसी की चुगली न करें।
कन्या राशि
विद्यार्थियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे। आज के दिन रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है।
आज क्या करें: जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई का सामान, जैसे कॉपी आदि, दान करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
यह भी पढ़ें: Shiv Chalisa: प्रतिदिन करें शिव चालीसा का पाठ, भोलेनाथ करेंगे हर मनोकामना पूरी
तुला राशि
ऑफिस में आप पर काम का दबाव बढ़ेगा। बिजनेस में मनमुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। जमीन या गाड़ी की खरीदारी पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। आज के दिन जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। शांति से बात सुलझाएं।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को मीठा भोजन कराएं।
आज क्या न करें: आज घर की शांति भंग न होने दें।
वृश्चिक राशि
आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। छोटे भाई-बहनों और सहयोगियों की मदद से व्यापार चमकेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छोटी दूरी की यात्राएं धन लाभ का कारण बनेंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
आज क्या करें: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
आज क्या न करें: ज्यादा आत्मविश्वास में आकर किसी का अपमान करने से बचें।
धनु राशि
पैतृक बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। रुपयों के निवेश के लिए आज का दिन शानदार और फलदायी है। घर में मेहमानों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: आज किसी के फटे या पुराने कपड़े न पहनें।
यह भी पढ़ें: लक्ष्मी चालीसा: प्रतिदिन करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, घर में आएगी समृद्धि और धन
मकर राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे मानसिक शांति रहेगी। व्यापार में बड़े फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बहुत शानदार रहेगा। परिवार में आपकी बात को महत्व दिया जाएगा।
आज क्या करें: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
आज क्या न करें: आज नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
कुंभ राशि
विदेशी व्यापार से आपको लाभ हो सकता है। आज के दिन रुपयों का ज्यादा खर्च होगा। किसी बात को लेकर मन में उदासी रह सकती है, जिसके बारे में आपको अपने जीवनसाथी से बात करनी चाहिए, ताकि मन की बातें बताकर आप अपना दिल हल्का कर सकें।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: आज के दिन किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों से दूर रहें।
मीन राशि
आज के दिन बिजनेस में मुनाफा कमाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की बात आगे बढ़ सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे और पुराना कर्ज चुकाने में आप सफल रहेंगे। आज के दिन दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और आपसी विश्वास बढ़ेगा।
आज क्या करें: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी भी बात को लेकर ज्यादा गुस्सा न दिखाएं।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




