logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राम मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन बंटेंगे 2000 पास, 90 दिन पहले हो सकेगी बुकिंग

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन करने वाले भक्तों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब लोग 15 दिन पहले नहीं, बल्कि 90 दिन पहले दर्शन के पास बुक कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन पास की संख्या 975 से बढ़ाकर 2000 कर दी गई है।

 Ram Mandir

राम मंदिर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भक्तों की सुविधा के लिए खास बदलाव किया है। अब सभी लोग राम मंदिर में दर्शन करने से 90 दिन पहले पास बुक कर पाएंगे। इससे पहले सभी लोग सिर्फ 15 दिन पहले पास बुक कर पाते थे। इसके साथ ही ट्रस्ट ने रोजाना बुक होने वाले पास की संख्या बढ़ा दी है। पहले एक दिन में 975 पास जारी किए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब 2000 कर दिया गया है। इस बदलाव से ज्यादा लोग मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि के निर्देश के मुताबिक नियमों में बदलाव किया गया। इन बदलावों के पीछे ट्रस्ट की मंशा साफ है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से मंदिर के दर्शन कर सकें। पास बुकिंग की समय-सीमा बढ़ने की वजह से लोग कुछ महीने पहले ही मंदिर के दर्शन करने की योजना बना सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किए गए हर पास की सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी।

 

यह भी पढ़ें: प्रेम जाल, शादी का झांसा और फिर बिक्री, बंगाल के रेड लाइट एरिया से युवती बरामद

90 दिन पहले कर पाएंगे पास बुक

नए नियमों के अनुसार, अब हर व्यक्ति 90 दिन पहले पास बुक कर पाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही लोग 62, 30, 14, 7, 3 और 1 दिन पहले भी दर्शन का पास बुक कर सकते हैं। हालांकि, पास बुक करते ही व्यक्ति को पास नहीं मिल पाएगा, बल्कि व्यक्ति के आवेदन का सत्यापन होगा। उसके बाद 24 से 48 घंटे के भीतर व्यक्ति को पता चल जाएगा कि उसे पास मिलेगा या नहीं। लोगों के आवेदन वेरिफाई इसलिए किए जाते हैं, ताकि पास बुकिंग में कोई गड़बड़ी न हो। साथ ही वास्तविक भक्तों को दर्शन करने का मौका मिल सके।

पास बुकिंग होगी निशुल्क

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जरिए बुक किए गए पास पूरी तरह निशुल्क होंगे। इसके लिए लोगों को ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट online.srjbtkshetra.org पर जाकर पास बुक करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के सम्राट ने की उद्योग विभाग की समीक्षा, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

 

 इसके साथ ही जिन लोगों को पास बुक करने में समस्या आ रही होगी, वे ट्रस्ट के हेल्पलाइन नंबर 8009522111 पर फोन करके अपनी समस्या दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को पास बुकिंग से संबंधित कोई परेशानी हुई है, वे report@srjbtk.org पर ईमेल करके शिकायत कर सकते हैं, ताकि ट्रस्ट की व्यवस्था में सुधार हो सके।

Related Topic:#Ayodhya Ram Mandir

और पढ़ें