logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिना व्रत रखे छठी मैया की कृपा कैसे पाएं? कथा से समझिए

कई लोग शारीरिक स्थितियों की वजह से छठी मैया में आस्था होने के बाद भी इस कठिन व्रत को नहीं रख पाते हैं। उन्हें भी छठी देवी की कृपा मिल सकती है।

छठ महापर्व। Photo Credit: PTI

छठ महापर्व। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

छठ लोक आस्था का महापर्व है। यह हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जा सकता है। छठ में व्रत रखने वाले व्यक्ति को करीब 36 घंटे तक उपवास करना पड़ता है। पवित्रता के नियम इतने सख्त हैं, जिन्हें करना हर आदमी के लिए सहज नहीं है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि जो लोग व्रत न कर पाएं, क्या उन्हें छठी मैया आशीर्वाद नहीं देती हैं? लोकमान्यताओं में कहती हैं कि छठी माता की कृपा सिर्फ व्रतियों को ही नहीं, उनकी सेवा करने वाले लोगों को भी वैसे ही मिलती है।

पंडित मायेश द्विवेदी ने बताया कि छठ महापर्व में हर कोई 36 घंटे का निर्जला व्रत नहीं रख पाता। सेहत, काम या किसी और कारण से कई लोग व्रत से दूर रह जाते हैं। मान्यता है कि ऐसे श्रद्धालु भी सच्चे मन, साफ-सफाई और पूरी श्रद्धा से सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना कर सकते हैं। उन पर भी माता कृपा करती हैं।

यह भी पढ़ें: छठ पर CM सम्राट चौधरी ने दिया तोहफा, 14.78 करोड़ से हुआ देव सूर्य मंदिर का विकास

व्रत के तीसरे दिन कैसे पाएं छठी मैया का आशीर्वाद?

पंडिय मायेश द्विवेदी ने बताया आज (रविवार) को छठ का तीसरा दिन है। शाम को घाटों पर डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य के साथ पर्व पूरा होगा। व्रत न रखने वाले लोग भी इन दोनों अर्घ्य में शामिल हो सकते हैं, पूजा कर सकते हैं और देवी मैया आशीर्वाद पा सकते हैं। छठी मैया का मंत्र 'ॐ ह्रीं षष्ठी देव्यै स्वाहा' है। अगर इस मंत्र का भी आप जाप करते हैं तो आपकी प्रार्थनाएं पूरी होती हैं।

'व्रत नहीं, भाव और सेवा से भी बनती है बात'

पंडित अरविंद पांडेय सोमयाजी ने कहा, 'छठी मैया की कृपा पूरे संसार पर पड़ती है। जो उनमें आस्था रखते हैं या जो नहीं रखते उन्हें भी मां का आशीर्वाद मिलता है। अगर विशेष लाभ चाहते हैं तो संध्या और उषा अर्घ्य के समय घाट या घर की छत पर जाकर सूर्य को जल देना चाहिए। तांबे के लोटे में जल, कच्चा दूध, चावल, लाल फूल और रोली डालकर पूजा करें। अर्घ्य देते समय ओम सूर्याय नमः या ओम घृणि सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए।'

छठ पूजन करती व्रती महिला। Photo Credit: PTI
छठ पूजन करती व्रती महिला। Photo Credit: PTI

पंडित मायेश द्विवेदी ने कहा, 'जो व्यक्ति व्रत नहीं रख पाता और किसी व्रती की सेवा करता है, उसे भी व्रत जैसा ही पुण्य मिलता है। यह सेवा कई रूपों में हो सकती है। आप घर की सफाई कर दीजिए, व्रती के पांव दबा दीजिए, उनके काम में हाथ बंटा दीजिए। पवित्रता का ख्याल रखना इस कार्य में अनिवार्य है।'

यह भी पढ़ें: छठ पर्व से पहले गुड़ वाली ठेकुआ से लेकर सूजी वाली ठेकुआ बनाने की रेसिपी जानिए

अगर निर्जला व्रत न रख पाएं तो क्या करें?

पंडित मायेश द्विवेदी ने कहा, 'जो लोग पूरा निर्जला व्रत नहीं रख सकते, उनके लिए एक रास्ता है। वे षष्ठी के दिन फलाहार पर रहें और शाम को अर्घ्य देने के बाद सात्विक भोजन करें। इसे आंशिक संकल्प माना जाता है। सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर पूजा घर में दीपक जलाया जा सकता है। छठी मैया का ध्यान करते हुए अपनी मनोकामना कही जा सकती है।'

उन्होंने कहा, 'दान को भी अहम माना गया है। जो परिवार व्रत कर रहा हो लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हो, उसे सूप, गन्ना, नारियल, केला, नींबू और कपड़ों का दान देना चाहिए।'

छठ में क्या करना चाहिए?

छठ के दिनों में घर का माहौल शांत रखें। किसी से झगड़ा न करें और अपशब्द न बोलें। पूजा के समय बेल्ट और पर्स जैसी चमड़े की चीजें पास न रखें। पारण के दिन व्रती के चरण छूकर आशीर्वाद लें और सबसे पहले ठेकुआ और दूसरा प्रसाद ग्रहण करें। मान्यता है कि ईश्वर भाव के भूखे होते हैं। अगर श्रद्धा सच्ची हो और नियमों और पवित्रता का सम्मान किया जाए तो कठिन उपवास के बिना भी छठी मैया की कृपा मिलती है।


डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और लोक कथाओं पर आधारित है। 

Related Topic:#Chhath Puja

और पढ़ें