बिहार के मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी
ने छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुर जिले के तरारी स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया।
मंदिर परिसर का विकास 14.78 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हूं। छठ महापर्व के दूसरे दिन भगवान सूर्य नारायण के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त राज्यवासियों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 14.78 करोड़ रुपये की लागत से देव सूर्य मंदिर परिसर का विकास किया गया है। यह तरारीवासियों सहित हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने इस अवसर पर पर्यटन विभाग को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव सूर्य मंदिर अत्यंत प्राचीन और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के विकास से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें: 'गर्व की बात', पटना को 'स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी' सम्मान मिलने पर बोले CM सम्राट
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि देव सूर्य मंदिर के विकास से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। देव सूर्य मंदिर के विकास कार्यों के उद्घाटन से तरारीवासियों में खुशी है। लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि मंदिर के विकास से तरारी का नाम रोशन होगा।
यह भी पढ़ें: 'राज ठाकरे लंपट एलिमेंट हैं', छठ वाले बयान पर प्रशांत किशोर का ठाकरे पर हमला
छठ महापर्व पर मिला तोहफा
छठ महापर्व के अवसर पर मंदिर के विकास कार्यों का उद्घाटन तरारीवासियों के लिए खास है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने और पीने के पानी सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिहार के सभी धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। देव सूर्य मंदिर का विकास इसी दिशा में एक कदम है।