1 मई का राशिफल, बुद्ध पूर्णिमा के दिन कैसा रहने वाला है आपका भाग्य? जानिए राशिफल
1 मई के दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज शुक्रवार है, जिस वजह से कुछ राशियों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव पड़ेगा। आज आपके भाग्य में क्या है, जानिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI
1 मई 2026, शुक्रवार का दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की बुद्ध पूर्णिमा है। अंक ज्योतिष के नजरिए से देखें तो आज के दिन का मूलांक 1 है, जो नई शुरुआत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। ग्रहों की स्थिति पर गौर करें तो सूर्य और बुध का वृषभ राशि में होना बौद्धिक कार्यों और व्यापारिक संपर्कों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है।
आज की ऊर्जा सकारात्मक और कर्मप्रधान रहने वाली है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से मानसिक संतुलन और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी है जो कला और मीडिया से जुड़े काम करते हैं। आज के दिन शुक्र ग्रह का खास प्रभाव पड़ने वाला है, जिस वजह से आज आपका ध्यान सुख-सुविधाओं और फैशन पर केंद्रित रहेगा। कुल मिलाकर, आज का दिन सूझ-बूझ के साथ बड़े निर्णय लेने और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए एक बेहतरीन अवसर की तरह है।
यह भी पढ़ें: 'जीन्स-टॉप, हाफ पैंट पहनकर ना आएं', दिगंबर जैन मंदिर के बाहर लगा नोटिस
राशिफल और उपाय
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। आज आपके अटके हुए धन वापस मिल सकता है। परिवार और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज क्या करें: हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति को उधार न दें।
वृषभ
आपकी राशि में ग्रहों का मिलन आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों पर धन खर्च होगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, वरना पेट खराब हो सकता है।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।
आज क्या न करें: दिखावे के लिए फिजूलखर्ची न करें।
यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल का राशिफल: गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका दिन?
मिथुन
आज का मूलांक 1 है, जिस वजह से आज आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। मीडिया, मार्केटिंग और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए अपनी जुबान पर ध्यान दें। करियर में नई ऊंचाइयां छूने का समय है।
आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: बिना कागजी कार्रवाई के कोई सौदा न करें।
कर्क
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। घर की मरम्मत में अचानक खर्च हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है, इसलिए आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।
आज क्या न करें: कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें।
यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल का राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहती है ग्रहों की चाल?
सिंह
आज आपकी किस्मत खुलने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या नौकरी में तारीफ मिल सकती है। निवेश के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अपने गुस्से और अहंकार को रिश्तों पर हावी न होने दें, वरना पारिवारिक कलह हो सकती है।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: किसी को नीचा दिखाने की कोशिश न करें।
कन्या
आज आपका अनुशासन सबसे बड़ी ताकत बनेगा। लेखन और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो आज का दिन सोचने के लिए अच्छा है। बचत के मामले में आप दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आंखों की थकान का ध्यान रखें।
आज क्या करें: जरूरतमंदों को मूंग की दाल दान करें।
आज क्या न करें: शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की कोशिश न करें।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में पांडवों को कैसे मिली थी पाप से मुक्ति? पढ़िए कहानी
तुला
आज आपकी राशि में चंद्रमा होंगे, जिस वजह से आप सुंदर लगेंगे। फैशन से जुड़े बिजनेस में आपको मुनाफा होने वाला है। रचनात्मक सोच से करियर में नए रास्ते खुलेंगे। निवेश के लिए बेहतरीन समय है, विशेषकर कीमती धातुओं में। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
आज क्या करें: लक्ष्मी जी के सामने कपूर जलाएं।
आज क्या न करें: अपनी वित्तीय स्थिति का बखान सबके सामने न करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज अचानक लाभ के योग बने हुए हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य पर अचानक खर्च होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। प्रेमी के साथ भरोसे की कमी महसूस हो सकती है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: शेयर बाजार में जोखिम न लें।
यह भी पढ़ें: 28 अप्रैल को द्वादशी के दिन किन राशियों का शुरू होगा धन योग? पढ़ें राशिफल
धनु
आज के दिन आपको नए अवसर मिलने वाले हैं। नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत सुंदर रहेगा।
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: फिजूलखर्ची के चक्कर में संचित धन समाप्त न करें।
मकर
आपकी आर्थिक उन्नति आज धीमी लेकिन स्थिर रहेगी। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जो भविष्य में आपके वेतन में बढ़ोतरी का आधार बनेंगी। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ धन का लेन-देन न करें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है।
आज क्या करें: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: केदारनाथ में पांडवों को कैसे मिली थी पाप से मुक्ति? पढ़िए कहानी
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सीखने का खास मौका मिलेगा। आपकी आय के साधन बढ़ेंगे और करियर में शानदार बोनस मिल सकता है। उधार लेकर निवेश करने की गलती न करें। यात्राओं के दौरान सामान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें और छाया दान करें।
आज क्या न करें: कर्ज लेकर शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांति और समृद्धि का संगम है। आज आप धार्मिक कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं, जो आपको मानसिक सुकून देगा। रिश्तेदारों के जरिए धन लाभ के योग हैं।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी भी अनजान स्कीम में भारी निवेश से बचें।
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap

