logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मई में पैसे कम पड़ेंगे या आराम से निकल जाएगा महीना? अपने राशिफल से समझिए

2026 के मई महीने का मूलांक 5 है, जो कि बिजनेस और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में क्या आपको धन लाभ मिलने वाला है, जान लीजिए।

Horoscope for May

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

2026 का मई महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। महीने की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा के त्योहार से होगी। इस महीने का मूलांक 5 है, जो कि बिजनेस और बुद्धि का कारक है। ग्रहों की चाल देखें तो इस महीने वृषभ राशि में सूर्य और बुध ग्रह का मिलन होने वाला है। यह गोचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो बैंकिंग, निवेश और कम्युनिकेशन क्षेत्र में काम करते हैं। इस महीने कुछ राशियों को सूझबूझ के साथ धन निवेश पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही इस महीने कुंभ राशि वाले लोगों को उधार लेने से बचना चाहिए।


इस महीने की ऊर्जा स्थिर रहने वाली है। जहां एक तरफ आप जोखिम भरे निवेशों में रुचि ले सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ शनि की नजर भी बनी रहेगी। इसी वजह से आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। इस महीने की ऊर्जा के कारण पूरा महीना वित्तीय जागरूकता के इर्द-गिर्द घूमेगा। यह मई का महीना न केवल आपकी आय बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य के लिए धन कमाने के नया रास्ते भी खोलेगा।

 

यह भी पढ़ें: अप्रैल का आखिरी हफ्ता और मई की शुरुआत कैसी होगी? पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

राशिफल और उपाय


मेष


इस महीने मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने वाला है। जहां एक तरफ धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे, वहीं दूसरी तरफ अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, आपको पैसे की बचत करनी चाहिए क्योंकि इस महीने खर्च के योग भी बन रहे हैं।


धन प्राप्ति के योग: कमीशन, बीमा या पैतृक संपत्ति के जरिए धन लाभ होगा।
क्या करें: मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और लाल चंदन का तिलक लगाएं।
क्या न करें: भावनाओं में बहकर किसी को बड़ा कर्ज न दें।


वृषभ


आपकी राशि में ग्रहों का मिलन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। इस महीने आप सुख-सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं। साथ ही सोना या जमीन में निवेश करने के योग हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं, उन्हें विदेशी संपर्क से लाभ मिलेगा। हालांकि, महीने के बीच में खर्च बढ़ सकता है, इसलिए योजना बनाकर चलें।


धन प्राप्ति के योग: शेयर बाजार में निवेश से लाभ हो सकता है।

क्या करें: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
क्या न करें: दिखावे के लिए महंगी वस्तुओं की खरीदारी से बचें।


मिथुन


महीने का मूलांक 5 होने के कारण आपके लिए धन के नए रास्ते खुलेंगे। इस महीने मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, जिससे बचत में सुधार होगा। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने का समय है।


धन प्राप्ति के योग: पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है।
क्या करें: बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
क्या न करें: बिना कागजी कार्रवाई के कोई व्यापारिक सौदा न करें।

 

यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल का राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहती है ग्रहों की चाल?


कर्क


कर्क राशि वालों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। घर की मरम्मत या वाहन पर खर्च हो सकता है। करियर में काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन महीने के अंत तक इसका आर्थिक लाभ मिलेगा।


धन प्राप्ति के योग: रुकी हुई पेमेंट मिलने के योग हैं।
क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें।
क्या न करें: कार्यक्षेत्र में पैसों को लेकर विवाद न करें।


सिंह


सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना शाही खर्च और बड़ी आय का संकेत दे रहा है। नौकरी में सीनियर्स से बोनस मिलने की संभावना है। निवेश के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।


धन प्राप्ति के योग: रुका हुआ धन मिलने की संभावना।
क्या करें: हर दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या न करें: अहंकार में आकर अवसर न गंवाएं।

 

यह भी पढ़ें: 29 अप्रैल का राशिफल: कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहती है ग्रहों की चाल?


कन्या

 

इस महीने कन्या राशि वालों को वित्तीय अनुशासन अपनाने की जरूरत है। आपकी तार्किक क्षमता व्यापार में घाटे को कम करने में मदद करेगी। आय स्थिर रहेगी,  निवेश के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। बचत के मामले में आप दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

 

धन प्राप्ति के योग: लेखन, कंसल्टेंसी और शिक्षण कार्यों से धन लाभ होगा।
क्या करें: बुधवार को जरूरतमंदों को मूंग की दाल दान करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में शॉर्ट-कट तरीके से पैसे कमाने की कोशिश न करें।

 

तुला

 

तुला राशि वालों के लिए मई का महीना विलासिता और समृद्धि लेकर आएगा। शुक्र का प्रभाव आपकी आय को बढ़ाएगा। करियर में आपकी रचनात्मक सोच धन लाभ के नए रास्ते खोलेगी। निवेश के लिए यह बेहतरीन समय है, विशेषकर कीमती धातुओं में। बचत करने की आपकी क्षमता इस महीने बढ़ेगी।

 

धन प्राप्ति के योग: सुख-सुविधाओं से संबंधित बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा।
क्या करें: शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें और कपूर जलाएं।
क्या न करें: अपनी वित्तीय स्थिति का बखान सबके सामने न करें।

 

वृश्चिक

 

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक रहस्यों और अचानक लाभ का है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होंगे और आपको अपना हिस्सा मिलेगा। व्यापार में नए तकनीकी प्रयोग लाभ देंगे। करियर में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, जिसका परिणाम आर्थिक स्थिरता के रूप में मिलेगा। 

 

धन प्राप्ति के योग: लॉटरी या पुराने रुके हुए भुगतान से पैसा आएगा।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: दूसरों की सलाह पर शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: 30 अप्रैल का राशिफल: गुरु और चंद्रमा के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका दिन?

 

धनु

 

धनु राशि वालों के लिए मई का महीना बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आय में जबरदस्त उछाल आएगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, करियर में आपको पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में विस्तार के लिए समय सही है। आपकी बचत करने की आदत आपको भविष्य की चिंताओं से मुक्त रखेगी।

 

धन प्राप्ति के योग: विदेशी व्यापार और शिक्षण संस्थानों से धन मिल सकता हैं।

क्या करें: गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहने और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
क्या न करें: फिजूलखर्ची  न करें।

 

मकर

 

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति धीमी लेकिन स्थिर रहेगी। शनि का प्रभाव आपको फिजूलखर्ची से बचाएगा और बचत की ओर प्रेरित करेगा। व्यापार में पुराने निवेश अब फल देने लगेंगे। करियर में आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनसे भविष्य में धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय अच्छा है।

 

धन प्राप्ति के योग: लोहे, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन जैसे काम से धन लाभ हो सकता है।
क्या करें: शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: किसी भी करीबी रिश्तेदार के साथ धन का लेन-देन न करें।

 

यह भी पढ़ें: 'जीन्स-टॉप, हाफ पैंट पहनकर ना आएं', दिगंबर जैन मंदिर के बाहर लगा नोटिस

 

कुंभ

 

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना नई योजनाओं पर धन खर्च करने का है। आपकी आय के साधन बढ़ेंगे। डिजिटल मीडिया और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शानदार बोनस मिल सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए आपको निवेश बढ़ाना पड़ सकता है।

 

धन प्राप्ति के योग: अचानक यात्राओं से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
क्या करें: शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें और छाया दान करें।
क्या न करें: उधार लेकर निवेश करने की गलती बिल्कुल न करें।

 

मीन

 

मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना शांति और समृद्धि लेकर आएगा। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपकी आय का ग्राफ ऊपर जाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है, जो आपको मानसिक संतोष देगा। आप भविष्य के लिए कोई बड़ी बीमा पॉलिसी ले सकते हैं।

 

धन प्राप्ति के योग: दान-पुण्य और रिश्तेदारों के जरिए धन लाभ होगा।
क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और पीले फूलों से पूजा करें।
क्या न करें: किसी भी अनजान योजना में भारी निवेश करने से बचें।

 

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें