logo

मूड

ट्रेंडिंग:

करवा चौथ 2026 पूजा सामग्री लिस्ट: व्रत से पहले खरीद लें ये जरूरी सामान

29 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व है, जब सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए विधिवत पूजा-पाठ करेंगी। अगर आप अपने पति के लिए व्रत रखने वाली हैं, तो यहां जानिए पूजा की सामग्री क्या है।

Puja Samagri

प्रतीकात्मक तस्वीर। ( AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सनातन धर्म में कार्तिक का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान कई पर्व-त्योहार मनाए जाते हैं। इसी महीने की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है, जब सभी महिलाएं अपने पति के लंबे और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह व्रत निर्जला होता है। साथ ही, व्रत में विधिवत पूजा की जाती है।

 

पूजा-पाठ में गलती होने से महिलाओं का व्रत अधूरा रह सकता है। इस वजह से महिलाओं को पर्व मनाने से पहले ही पूजा की तैयारी कर लेनी चाहिए। इसके लिए करवा चौथ के पर्व से एक-दो दिन पहले पूजा की सामग्री खरीद लेनी चाहिए।

 

2026 में 29 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में महिलाओं को अपने पतियों के साथ मार्केट जाकर पूजा का सामान खरीद लेना चाहिए। करवा चौथ में करवा यानी कलश और छलनी बेहद खास है। इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं कि पूजा की सामग्री क्या है।

 

यह भी पढ़ें: Karva Chauth Puja Vidhi: करवा चौथ पर पूजा कैसे करें? पूजा की विधि और नियम जानिए

करवा चौथ पूजा की सामग्री

1. अगर आपके घर में शिवजी, पार्वती और करवा माता की प्रतिमा नहीं है तो उनकी सुंदर प्रतिमाएं खरीद लें।

2. देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को चढ़ाने के लिए चुनरी और मोतियों की माला खरीदें।

3. शिवजी, पार्वती और करवा माता की स्थापना के लिए छोटी चौकी खरीदें।

4. चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा खरीदें।

5. मिट्टी का करवा यानी कलश और तांबे का कलश खरीद लें।

 

यह भी पढ़ें: Karva Chauth: करवा चौथ की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन तो जानें सही तारीख

 

6. करवा चौथ की व्रत कथा पढ़ने के लिए कथा की किताब लें।

7. रोली, कुमकुम, सिंदूर, अक्षत, मिट्टी के दीये, घी और रूई की बत्ती खरीदें।

8. चंद्रमा की पूजा करने के लिए छलनी खरीदना न भूलें। इसके साथ ही गंगाजल का एक डिब्बा खरीदें।

9. भोग चढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर को कच्चा दूध, दही और मिठाई खरीदें। इसके साथ ही देवी-देवताओं के सामने अर्पित करने के लिए गेंदे के फूल भी खरीद लें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


और पढ़ें