logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलेंगे दीप, क्या है यहां की धार्मिक मान्यता? यहां जानिए

तमिलनाडु की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की परंपरा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, 28 नवंबर को भक्त पहाड़ी पर स्थित अग्नि स्तंभ के सामने दीप जलाएंगे। यहां दीप क्यों जलाया जाता है, इसके पीछे की एक कथा से समझिए।

Tiruparankundram hill

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदू धर्म के लोगों के लिए तमिलनाडु की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी बेहद खास है। इस पहाड़ी पर प्रकाश के पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर दीप जलाने की परंपरा है। यह पहाड़ भगवान मुरुगन और शिव भगवान की महिमा से जुड़ा है। धार्मिक कथा के मुताबिक, शिव भगवान के तीसरे नेत्र के तेज से भगवान मुरुगन का जन्म हुआ था, जिनकी पूजा तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में की जाती है। इसके अलावा, माना जाता है कि शिव भगवान की आंखों के तेज से तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर अग्नि उत्पन्न हुई थी, जिसे आज अग्नि स्तंभ कहा जाता है।

 

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी कारण कार्तिगई दीपम दिवस पर पहाड़ी पर दीप जलाने की परंपरा को लेकर विवाद हुआ। इस साल जमीन विवाद की वजह से वहां दीप नहीं जलाए जा सके। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को लोगों को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के निर्देश दिए हैं। अब सवाल उठता है कि शिव भगवान ने पहाड़ी पर अग्नि क्यों उत्पन्न की थी?

 

यह भी पढ़ें: 1 या 2 दिसंबर, कब है काल भैरव जयंती? पर्व के महत्व से लेकर पूजा का शुभ समय जानें

 

शिव भगवान ने क्यों प्रकट किया अग्नि स्तंभ?

धार्मिक कहानी के मुताबिक, एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हो गया था। एक तरफ ब्रह्मा जी का मानना था कि वह सृष्टि के रचयिता हैं, इसलिए वह श्रेष्ठ हैं। वहीं दूसरी तरफ विष्णु भगवान का मानना था कि वह श्रेष्ठ हैं। इसी सवाल का जवाब पाने के लिए दोनों शिव भगवान के पास गए।

 

शिव भगवान ने विष्णु जी और ब्रह्मा जी के लिए एक प्रतियोगिता रखी। प्रतियोगिता से पहले तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर अनंत अग्नि स्तंभ प्रकट किया। फिर विष्णु भगवान और ब्रह्मा देव को उस अनंत अग्नि स्तंभ का छोर खोजने के लिए कहा। जो यह स्तंभ खोज लेता, उसे श्रेष्ठ देव कहा जाता। हालांकि, दोनों ही देवता इस स्तंभ को खोज नहीं पाए। पहाड़ी पर स्वयं शिव भगवान ने अग्नि स्तंभ प्रकट किया था। इसी वजह से यह स्तंभ शिव भक्तों के लिए खास महत्व रखता है।

 

यह भी पढ़ें: 28 नवंबर राशिफल: किन राशियों को मिलेगा कारोबार और परिवार का साथ, जानें अपना हाल?

भगवान मुरुगन के जन्म की कहानी

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में भगवान मुरुगन की पूजा की जाती है। माना जाता है कि यही मुरुगन जी का निवास स्थल है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, जब शिव भगवान ने अग्नि स्तंभ उत्पन्न किया था, तो अग्नि की रोशनी से छह बालकों का जन्म हुआ था। फिर माता पार्वती ने छह बालकों को एक बालक बना दिया, जिन्हें मुरुगन भगवान कहा जाता है। इसी वजह से मुरुगन भगवान के छह मुख हैं। धार्मिक कहानियों के अनुसार, मुरुगन भगवान ने सुरपद्मन का वध किया था, जिसके बाद तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर देवी देवयानी के साथ विवाह किया था।

 

नोट: यह लेख में बताई गई कहानी धार्मिक कथा पर आधारित है। 

Related Topic:#Hindu Dharma

और पढ़ें