logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नवरात्रि और दशहरा के बाद कौन से त्योहार आएंगे, आ गई पूरी लिस्ट

इस साल अक्टूबर की शुरुआत नवरात्रि की महानवमी के पावन पर्व से हुई है। आइए जानते हैं महानवमी और विजयादशमी के बाद अक्टूबर महीने का अगला त्योहार कब और किस दिन पड़ेगा।

Representational Picture

प्रतीकात्मक तस्वीर: Photo Credit: AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्योहारों का महीना अक्टूबर अपने पूरे रंग में ढल चुका है। शारदीय नवरात्रि और महानवमी बीतने के साथ ही धार्मिक उल्लास का सिलसिला अब अगले बड़े पर्वों की ओर बढ़ रहा है। इस महीने करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली और भाई दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। देश भर में बाजारों में रौनक बढ़ गई है, मिठाइयों और सजावटी सामान से दुकानें सजी हुई हैं। घरों में रंगाई-पुताई, दीप सज्जा और खरीदारी की तैयारियां जोरों पर हैं।

 

अक्टूबर के महीने में औरते करवा चौथ का व्रत करती हैं। यह मूल रूप से शादीशुदा महिलाओं के लिए होता है। वहीं दीपावली लक्ष्मी पूजन और घर-परिवार में खुशहाली का पर्व है। अक्टूबर महीने में आने वाले ये उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवार और समाज को भी आपस में जोड़ते हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 में कब और कौन से त्योहार हैं। 

 

यह भी पढ़ें: दशहरे के दिन नहीं जलाया जाता रावण, इन जगहों पर होती है पूजा

अक्टूबर 2025 के प्रमुख पर्व और व्रत

1 अक्टूबर 2025 – महानवमी
2 अक्टूबर 2025 – दशहरा, विजयादशमी
3 अक्टूबर 2025 – पापांकुशा एकादशी
4 अक्टूबर 2025 – शनि प्रदोष व्रत
6 अक्टूबर 2025 – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
7 अक्टूबर 2025 – वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती
8 अक्टूबर 2025 – कार्तिक माह की शुरुआत
10 अक्टूबर 2025 – करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर 2025 – अहोई अष्टमी
17 अक्टूबर 2025 – राम एकादशी, तुला संक्रांति
18 अक्टूबर 2025 – शनि प्रदोष व्रत, धनतेरस, यम दीपम
20 अक्टूबर 2025 – नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दिवाली
21 अक्टूबर 2025 – कार्तिक अमावस्या
22 अक्टूबर 2025 – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर 2025 – भाई दूज
25 अक्टूबर 2025 – विनायक चतुर्थी
28 अक्टूबर 2025 – छठ पूजा
31 अक्टूबर 2025 – अक्षय नवमी

 

यह भी पढ़ें: विजयादशमी के दिन रावण नहीं मरा था, क्या यह कथा आप जानते हैं?

 

इन सभी पर्वों का अपना अलग महत्व है। ये न सिर्फ देवताओं और पूर्वजों का सम्मान करने का अवसर देते हैं, बल्कि प्रेम, आभार और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें