logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महागौरी की पूजा कैसे करें, मंत्र, मुहूर्त से उपासना विधि तक, सब जानिए

आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है, जब सभी भक्त दुर्गा मां के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना करते हैं। यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र।

 Goddess Mahagauri

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज नवरात्रि त्योहार का आठवां दिन है। इस खास दिन देवी मां महागौरी की कृपा सभी भक्तों पर बरसेगी। इसी वजह से आज सभी भक्त दुर्गा मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-पाठ करेंगे। धार्मिक जानकारों के अनुसार, सभी भक्तों को देवी मां की पूजा शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। पूजा के बाद भक्तों को मंत्र जाप करना चाहिए, ताकि सभी भक्तों पर देवी मां का आशीर्वाद बना रहे।

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी मां का स्वरूप बेहद दिव्य और शांत है। उनका वाहन वृषभ है, इस वजह से उन्हें वृषारूढ़ा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त देवी मां की सच्चे मन से आराधना करता है, देवी मां उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।

 

यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर आज किन राशियों पर बरसेगी देवी महागौरी की कृपा? अपना राशिफल जानिए

क्या है पूजा की विधि?

इस दिन आप सुबह-सुबह उठ जाएं। स्नान करने के बाद पूरा परिवार मिलकर पूजा करे। इसके साथ ही पूजा-पाठ करना चाहिए। मां महागौरी की सुंदर तस्वीर स्थापित करें। अब पूजा स्थान पर मिठाई, फूल, फल, लौंग और इलायची अर्पित करें। साथ ही, घी का दीपक जलाएं। पूजा के बाद दुर्गा चालीसा पढ़ें, फिर आरती करें।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 28 मिनट से अष्टमी तिथि शुरू होगी, जो 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर खत्म होगी। इस वजह से भक्तों को सुबह 8 बजकर 28 मिनट के बाद पूजा-पाठ करना चाहिए। 18 अक्टूबर को पूजा करने के कुछ खास मुहूर्त हैं।

 

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से 6:19 बजे तक।

संध्या मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से 7:09 बजे तक।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्र व्रत का पारण कब करें? पारण के समय से लेकर कन्या पूजन का मुहूर्त जानें

देवी महागौरी का मंत्र

श्वेते वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 

 स्तुति मंत्र

 

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 

यह भी पढ़ें: शिव से बिछड़ने से पुनर्मिलन तक, सती के प्रेम, तप और त्याग की गाथा हैं नवदुर्गा

महागौरी के कुछ प्रसिद्ध मंदिर

उत्तर प्रदेश: मोक्ष की नगरी वाराणसी में महागौरी का प्रसिद्ध मंदिर है, जो वाराणसी के गोदौलिया-लक्सा रोड के पास स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंदिर के दर्शन करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

 

मध्य प्रदेश:अमरकंटक में नर्मदा नदी के पास माई की बगिया नाम का एक स्थल है, जिसे महागौरी का तपस्थल माना जाता है। यहीं पर मां महागौरी का एक छोटा-सा मंदिर है, जहां नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar#Navratri

और पढ़ें