आज रविवार का दिन कई लोगों के लिए बेहद सुखद रहने वाला है। इस दिन जहां कन्या राशि के लोगों के मुश्किल काम पूरे होंगे, वहीं दूसरी तरफ सिंह राशि के लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इसके अलावा आज का मूलांक 4 है। रविवार होने के कारण सूर्य की ऊर्जा लोगों के लिए अनुशासन, नई शुरुआत की समझ और यथार्थवादी योजना बनाने के लिहाज से खास है।
ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो आज सुबह 5:55 बजे के बाद चंद्रमा ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के प्रभाव से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे लोग आज तरोताजा महसूस करेंगे। हालांकि, कुछ लोगों को जल्दबाजी में बड़े जोखिम लेने के बजाय धैर्य से कदम बढ़ाना होगा।
यह भी पढ़ें: सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन
राशिफल
मेष
आज के दिन आपको करियर में तरक्की मिलने की राह मिलेगी। हालांकि, आज के दिन आपको अपनी समस्याओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। आज आपको फेक दोस्तों का मुखौटा दिखेगा।
क्या करें: धैर्य से निर्णय लें।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक वादा न करें।
वृषभ
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए। आमदनी के साथ-साथ बचत की योजना बनाना लाभदायक रहेगा। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा।
क्या करें: परिवार के साथ शांतिपूर्ण समय बिताएं।
क्या न करें: पुराने मतभेदों को फिर से हवा न दें।
मिथुन
आप अपने स्किल के जरिए तरक्की पा सकते हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें और किसी की सुनी-सुनाई बात पर भरोसा न करें। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी।
क्या करें: नए विचारों को नोट करें।
क्या न करें: बिना जांचे-परखे दस्तावेज पर साइन न करें।
यह भी पढ़ें: CM योगी ने अपनी मां को दिया कंधा, क्या संन्यासी ऐसा कर सकते हैं? नियम जानें
कर्क
ऑफिस में भावनाओं के बजाय व्यावहारिकता से काम लें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, पर घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ स्नेह बढ़ेगा।
क्या करें: आत्मविश्वास बनाए रखें।
क्या न करें: छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।
सिंह
रविवार की सूर्य ऊर्जा से लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है, बस दिखावे के खर्च से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में सम्मान की भावना बढ़ेगी।
क्या करें: अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखें।
क्या न करें: अहंकार में आकर सहकर्मियों की अनदेखी न करें।
कन्या
आज आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। रुपये के लेन-देन में स्पष्टता रखना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में व्यावहारिक समझ बढ़ेगी और साथी के साथ भविष्य की योजना बनेगी।
क्या करें: अधूरे काम पूरे करें।
क्या न करें: हर बात में आलोचना करने से बचें।
यह भी पढ़ें: कैसे मिला रावण को दशानन बनने का श्राप? थाईलैंड के महाकाव्य रामकिर्ति से समझिए
तुला
ऑफिस में टीमवर्क से जुड़े काम में सकारात्मक प्रगति दिख सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन साधना होगा। लव पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा और आपसी समझ और मजबूत होगी।
क्या करें: पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनाए रखें।
क्या न करें: निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति न बनने दें।
वृश्चिक
करियर में सफलता पाने के लिए काम करने की रणनीतियां बदलें। आर्थिक रूप से दिन सतर्कता का है। रुपये उधार देने या लेने से बचें। प्रेम रिश्तों में गहराई आएगी, पर शक या संदेह से दूर रहना जरूरी है।
क्या करें: धैर्य रखें और चुपचाप काम करते रहें।
क्या न करें: बिना ठोस आधार के तीखी टिप्पणी न करें।
धनु
आज नई योजना को लेकर कदम उठाने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ हल्के-फुल्के और सकारात्मक पल बिताने का मौका मिलेगा।
क्या करें: आशावादी रवैया बनाए रखें।
क्या न करें: लापरवाही में कोई योजना बिना सोचे न बनाएं।
यह भी पढ़ें: 23 या 24 नवंबर, कब है सिख धर्म का प्रकाश पर्व? तारीख से लेकर पर्व का महत्व जानिए
मकर
आज आपको मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और रुपयों की बचत कर पाएंगे। जिम्मेदारियों के बीच जीवनसाथी के लिए थोड़ा समय निकालना रिश्ते को संतुलित रखेगा।
क्या करें: अपने गुरुओं का सम्मान करें।
क्या न करें: काम के बोझ में खुद को इतना न थकाएं।
कुंभ
नए विचारों और आधुनिक तरीकों से काम में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। बातचीत के जरिए रिश्ते में ताजगी और अपनापन महसूस होगा।
क्या करें: स्वतंत्र सोच के साथ व्यावहारिक समाधान खोजें।
क्या न करें: अचानक कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न लें।
मीन
क्रिएटिव स्किल से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे में आकर खर्च न करें। लव लाइफ में सहानुभूति से रिश्ते में गर्माहट और समझ बढ़ेगी।
क्या करें: शांत मन से काम करें।
क्या न करें: कल्पनाओं में खोकर जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।