logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साप्ताहिक राशिफल: सावन महीने के इस हफ्ते किन लोगों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद?

यह हफ्ता बेहद शुभ रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत सावन महीने के पहले सोमवार से हो रही है, जिससे लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। यहां जानिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 का यह नया हफ्ता कई बड़े ज्योतिषीय बदलावों के साथ आ रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत सावन महीने के पहले सोमवार से हो रही है। इस दिन सभी शिवभक्तों पर महादेव की कृपा बरसेगी। इस हफ्ते का मूलांक 3 है, जो ज्ञान, वृद्धि के कारक ग्रह बृहस्पति का अंक माना जाता है। इस हफ्ते सूर्य और बुध की स्थिति कुछ लोगों की निर्णय क्षमता को प्रभावित करेगी, वहीं चंद्रमा अलग-अलग राशियों से होकर गुजरेगा, जो लोगों के मन और भावनाओं में उतार-चढ़ाव लाएगा।

 

हफ्ते की ऊर्जा की बात करें तो यह सप्ताह सकारात्मकता और नए अवसरों से भरा रहेगा, जो हमें अतीत की बातों को पीछे छोड़कर भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगा। ग्रहों के इस अद्भुत संयोग से यह हफ्ता सभी राशियों के लिए कर्म और योजना का सही संतुलन लेकर आया है। मूलांक 3 की शुभ ऊर्जा से आपके आत्मबल और बुद्धि का विकास होगा, जिससे लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जहां एक ओर व्यावसायिक जीवन में नए समझौतों और धन निवेश के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत संबंध भी मजबूत होंगे। इस हफ्ते कई लोग अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 3 अगस्त राशिफल: सावन के पहले सोमवार को किन 5 राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा?

 

राशिफल

 

1. मेष राशि

 

यह हफ्ता आपके बिजनेस के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। ऑफिस में भी यह सप्ताह अच्छा गुजरेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वीकेंड पर कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

आज क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में वित्तीय निर्णय लेने से बचें।

 

2. वृषभ राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अगर आपने किसी को उधार रुपये दिए थे, तो धन वापस मिलने की संभावना है। 

आज क्या करें: शुक्रवार को जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान करें।

आज क्या न करें: दफ्तर की राजनीति से दूर रहें।

 

3. मिथुन राशि

 

इस हफ्ते का मूलांक 3 है, जो आपके लिए शुभ माना जाता है। इस मूलांक के प्रभाव से आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता शानदार रहेगा। लव पार्टनर के साथ बातचीत करते रहें।

आज क्या करें: बुधवार के दिन भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: अपने रहस्यों को दूसरों के साथ साझा न करें।

 

यह भी पढ़ें: कांवड़ ले जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये 5 काम, खंडित हो जाएगी पूजा

 

4. कर्क राशि

 

इस हफ्ते आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते खरीदारी टाल दें। व्यापार में नए सहयोगियों से लाभ होगा। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

आज क्या करें: हर दिन ॐ सूर्याय नमः का जाप करें।

आज क्या न करें: भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें।

 

5. सिंह राशि

 

इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है।

आज क्या करें: रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल जगह न दें।

 

6. कन्या राशि

 

विदेश से जुड़े व्यापार या नौकरी में शुभ समाचार मिल सकता है। फिजूलखर्ची से बचना आपके लिए बेहद जरूरी है, वरना भविष्य में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना और पानी दें।

आज क्या न करें: अपनी क्षमता से अधिक काम का बोझ अपने सिर न लें।

 

यह भी पढ़ें: अगस्त महीने में किन लोगों पर होगी धन की बरसात, किसे झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान?

 

7. तुला राशि

 

कला, डिजाइनिंग और फैशन से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार है। ऑफिस में माहौल खुशनुमा रहेगा। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ देगा।  लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में लापरवाही न बरतें।

 

8. वृश्चिक राशि

 

इस हफ्ते करियर में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। व्यापार में पैसों की आवाजाही सामान्य रहेगी। खर्चों पर थोड़ा अंकुश लगाएं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। पार्टनर की सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आज क्या करें: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति से बिना वजह बहस में न उलझें।

 

9. धनु राशि

 

इस हफ्ते गुरु ग्रह बृहस्पति का प्रभाव आपको भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा। उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह हफ्ता बहुत शुभ है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुख-शांति रहेगी। 

आज क्या करें: गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान करें।

आज क्या न करें: आलस के कारण मिले हुए अवसरों को न गंवाएं।

 

यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा लिरिक्स हिंदी में, पाठ करने के फायदे जानें

 

10. मकर राशि

 

करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से आगे बढ़ें। किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

आज क्या करें: शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: नौकरी में किसी के साथ कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।

 

11. कुंभ राशि

 

ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और आप अपनी योजनाओं के लिए रुपये जुटा पाएंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। पार्टनर के साथ समझदारी और विश्वास गहरा होगा।

आज क्या करें: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और परिक्रमा करें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का खुलासा न करें।

 

12. मीन राशि

 

करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह हफ्ता क्रिएटिव काम के लिए बेहतरीन है। नौकरी में मनचाहा बदलाव हो सकता है। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे, लेकिन सेहत पर कुछ खर्च संभव है। लव लाइफ में नए उत्साह का अनुभव होगा।

आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज क्या न करें: खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें