logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल में राखी बांधने से होगा विनाश

इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक जानकारों के मुताबिक, बहनों को सही मुहूर्त में राखी बांधनी चाहिए। यहां जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है।

 Raksha Bandhan

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit-gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन को सिर्फ एक त्योहार नहीं माना जाता, बल्कि इसे भाई-बहन के स्नेह और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार में सभी बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। कई धार्मिक जानकारों का मानना है कि बहनों को सही मुहूर्त में राखी बांधनी चाहिए। वरना गलत मुहूर्त पर राखी बांधना अशुभ माना जाता है। इसी वजह से आपको भी राखी बांधने का सही मुहूर्त जानना चाहिए।

 

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार सावन महीने की 28 तारीख को मनाया जाएगा। इस दिन शुक्रवार होगा। जहां एक तरफ इस दिन सभी बड़े या छोटे भाइयों को राखी बांधी जाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देंगे। अब सवाल उठता है कि राखी बांधने का शुभ समय क्या है।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर्व मनाने से पहले जान लीजिए ये नियम, वरना रक्षाबंधन रह जाएगा अधूरा

 क्या है शुभ मुहूर्त?

धार्मिक जानकारों के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन 5 शुभ मुहूर्त हैं, जिनके दौरान व्यक्ति को राखी बांधनी चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति को राहुकाल के समय राखी बांधने से बचना चाहिए। राहुकाल में राखी बांधने से भाई-बहन के आपसी मतभेद हो सकते हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

 

 1.अमृत चौघड़िया- सुबह 6 बजकर 8 मिनट से लेकर 10:53 बजे तक रहेगा।
 2.अभिजीत चौघड़िया- दोपहर 12:04 बजे से लेकर 12:53 बजे तक रहेगा।
 3. शुभ चौघड़िया- दोपहर 12:28 बजे से लेकर 2:03 बजे तक रहेगा।
 4.अपराह्न काल- दोपहर 1:44 बजे से 4:16 बजे तक रहेगा।
 5.चर चौघड़िया- शाम 5:13 बजे से लेकर 6:48 बजे तक रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: ईद-ए-मिलाद पर रोजा रखना वाजिब है या नहीं? जान लीजिए मान्यता

किस समय न बांधे राखी?

हिंदू धर्म के धार्मिक जानकारों का मानना है कि बहनों को राहुकाल के समय राखी बांधने से बचना चाहिए। पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 बजकर 28 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान राखी न बांधें क्योंकि राहुकाल को अशुभ माना जाता है।

 

धार्मिक जानकारों के अनुसार, राहुकाल में राखी बांधने पर भाई के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है, जिससे भाई के जीवन की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। साथ ही, जीवन में कठिन समय शुरू हो सकता है। इस वजह से राहुकाल में राखी बांधने से बचना चाहिए।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें