logo

मूड

ट्रेंडिंग:

त्रिपुरासुर का अंत कर शिव कैसे बने त्रिपुरांतक, क्या है देव दीपावली की कहानी?

काशी में मनाई जाने वाली देव दिवाली की परंपरा के पीछे भगवान शिव के त्रिपुरासुर राक्षस के वध की रोचक कथा जुड़ी है। शिवपुराण और महाभारत के अनुसार, तीन राक्षसों को मारने के लिए शिव को एक अवतार के रूप में आना पड़ा था। 

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शिव की नगरी काशी से जुड़ी हर कथा और परंपरा के केंद्र में भगवान शिव का नाम हमेशा शामिल रहता है। हिंदू धर्म ग्रंथों खासकर शिवपुराण की रुद्रसंहिता और महाभारत के कर्ण पर्व में त्रिपुरासुर नाम के राक्षस के अंत की एक बेहद रहस्यमयी कहानी मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर का वध किए जाने की खुशी में ही काशी में देव दिवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।

 

यह कहानी बताती है कि कैसे धर्म और देवताओं के सामूहिक प्रयास से एक असंभव से दिखने वाले वरदान को भी खत्म किया गया। त्रिपुरासुर और भगवान शिव का इस राक्षस के वध के बारे में पुराणों के जरिए जो कहानी प्रचलित है जानते हैं। कौन थे त्रिपुरासुर और कैसे महादेव ने उनका अंत किया?

 

यह भी पढ़ें: अक्षय नवमी पर करें यह उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर, लक्ष्मी कृपा मिलेगी

कठिन तपस्या और अनोखा वरदान

पिता तारकासुर के वध के बाद उसके तीन बेटों तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली ने बदला लेने की ठानी। उन्होंने जंगल में जाकर घोर तपस्या की, जिससे खुश होकर ब्रह्माजी उनके सामने प्रकट हुए। जब तीनों राक्षसों ने अमर होने का वरदान मांगा तो ब्रह्माजी ने साफ कर दिया कि धरती पर जन्म लेने वाले हर प्राणी की मृत्यु तय है। इस पर असुरों ने अपनी चालाकी दिखाते हुए एक बेहद जटिल शर्त रख दी। 


पहला, उनके रहने के लिए सोने, चांदी और लोहे के तीन अलग-अलग उड़ने वाले शहर बनाए जाएं। दूसरा, ये तीनों नगर आसमान में अपनी मर्जी से अलग-अलग दिशाओं में घूमते रहें। तीसरा, साल में केवल एक बार 'अभिजित् नक्षत्र' के दौरान ही ये तीनों नगर एक सीधी रेखा में आएं और चौथी शर्त यह थी कि उनकी मृत्यु तभी हो, जब कोई बेहद शांत भाव से, एक असंभव रथ पर सवार होकर एक ही बाण से इन तीनों नगरों को भेद दे। विश्वकर्मा ने इन तीनों शहरों को बनाया। यह वरदान मिलते ही तीनों असुर भाइयों ने स्वर्ग से देवताओं को भगा दिया और तीनों लोकों में उनका आतंक फैल गया।

देवताओं की हार और महादेव का रथ

जब सभी देवता मिलकर भी इन तीनों असुरों को नहीं हरा पाए तो वे मदद के लिए भगवान शिव के पास पहुंचे। शिवजी ने अपनी आधी शक्ति देवताओं को देनी चाही लेकिन देवता उस शक्ति को संभाल ही नहीं पाए। आखिरकार, महादेव ने खुद ही त्रिपुरासुर का अंत करने का फैसला किया।

 

असुरों के वरदान की शर्त पूरी करने के लिए देवताओं ने मिलकर एक अद्भुत रथ तैयार किया। पूरी पृथ्वी को रथ बनाया गया, जबकि सूर्य और चंद्रमा उसके दो पहिए बने। सृष्टि के रचयिता माने जाने वाले ब्रह्मा इस रथ के सारथी बने। विशाल मेरु पर्वत को धनुष बनाया गया और नागराज वासुकी उसकी डोर बने। भगवान विष्णु एक अचूक बाण बने और नंदी रूप में रथ से भी जुड़े।

गणेश की पूजा के बाद चला अस्त्र

कथा के अनुसार, युद्ध शुरू होने पर शुरुआत में भगवान शिव को सफलता नहीं मिली। तब उन्हें ध्यान आया कि वह भगवान गणेश की पूजा किए बिना ही युद्ध में उतर आए हैं। इसके बाद महादेव ने पहले श्रीगणेश की पूजा कर उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया और फिर दोबारा युद्ध के लिए आगे बढ़े।

 

यह भी पढ़ें: कहीं पत्थर तो कहीं घास चढ़ाने की परंपरा, गजब है इन मंदिरों की कहानी

 

जैसे ही साल का वह खास पल आया और अभिजित नक्षत्र में तीनों उड़ते हुए नगर एक सीधी रेखा में आए, भगवान शिव ने अपने 'पाशुपत अस्त्र' को उठाया। शिवजी के एक ही बाण से तीनों नगर जलकर राख हो गए और तीनों असुरों का अंत हो गया। इसी विजय के बाद भगवान शिव 'त्रिपुरांतक' कहलाए और देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया।

 

नोट: इस खबर में लिखी गई बातें धार्मिक और स्थानीय मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

Related Topic:#Religious Story

और पढ़ें