जून महीने में कौन कमाएगा लाखों रुपये, कौन रह जाएगा खाली हाथ? पढ़ें मासिक राशिफल
यह महीना आर्थिक दृष्टिकोण से बेहद खास रहेगा। जहां ग्रहों के सहयोग से कुछ राशियों के लोगों को धन लाभ होगा, वहीं कुछ लोगों को इस महीने आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini
जून का यह महीना शुरुआत से ही आर्थिक दृष्टिकोण से बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। इस महीने की पहली तारीख से ही ग्रहों की चाल आर्थिक जगत में कुछ खास बदलाव करेगी। जहां धन और समृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति की मजबूत स्थिति दिखाई देगी। इसके साथ ही कर्मफल दाता शनि की नजर से 12 राशियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। ग्रहों की यह विशेष जुगलबंदी कुछ राशियों के लिए अचानक धन लाभ का कारण बन सकती है, तो दूसरी तरफ कुछ लोगों को संभलकर धन खर्च करना होगा।
इस महीने सभी राशियों को सोच-समझकर धन खर्च करना चाहिए, ताकि भविष्य के लिए पैसे बचाए जा सकें। पूरा महीना सभी लोगों को यह सिखाएगा कि केवल कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही जगह किया गया निवेश ही असली समृद्धि लाता है। इस महीने शेयर बाजार और रियल एस्टेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले बाजार के रुख को समझ लें। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए यह महीना आर्थिक रूप से कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: तलाक के दौर में शादी बचाने के लिए हिंदू धर्मग्रंथों में क्या है उपाय? जानिए
राशिफल
1. मेष राशि
इस महीने आपको धन कमाने के नए स्रोत मिलेंगे और पुराना रुका हुआ धन वापस आ सकता है। आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ेंगे, हालांकि आप पैसे की बचत करने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च हो सकता है, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे।
इस महीने क्या करें: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, साथ ही बजट बनाकर चलें।
इस महीने क्या न करें: बिना कागजी कार्रवाई के किसी दस्तावेज पर साइन न करें।
2. वृषभ राशि
इस महीने आपके धन की स्थिति सामान्य रहेगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च अधिक हो सकता है। नौकरी में बदलाव के विचार आ सकते हैं, जिसके बाद नई नौकरी से अच्छे पैकेज का ऑफर मिल सकता है।
इस महीने क्या करें: शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करें।
इस महीने क्या न करें: क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
3. मिथुन राशि
इस महीने आप ऑनलाइन काम से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। करियर में तरक्की के साथ-साथ आपकी सैलरी भी बढ़ेगी। अगर आप तकनीक से जुड़े व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा।
इस महीने क्या करें: अपनी आर्थिक योजनाओं को किसी से शेयर न करें।
इस महीने क्या न करें: निवेश के मामलों में जोखिम न लें।
यह भी पढ़ें: अगले जन्म में कौन बनेगा अमीर और कौन रहेगा दुखी? गरुड़ पुराण से जानिए
4. कर्क राशि
आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं, हालांकि नियमित आय के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों की राजनीति के कारण वित्तीय लाभ में देरी हो सकती है। नए स्टार्टअप में निवेश के लिए यह महीना सही नहीं है, पारंपरिक निवेश पर ही भरोसा करें।
इस महीने क्या करें: सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
इस महीने क्या न करें: अपनी वित्तीय स्थिति का दिखावा न करें।
5. सिंह राशि
सूर्य के प्रभाव से आपको सरकारी क्षेत्र या बड़े अधिकारियों के माध्यम से बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रमोशन के साथ वेतन भी बढ़ेगा। सोने और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार के बुजुर्गों से आर्थिक मदद या उपहार मिल सकता है।
इस महीने क्या करें: हर दिन उगते सूर्य को लोटे से जल चढ़ाएं।
इस महीने क्या न करें: किसी भी नए काम की शुरुआत में लापरवाही न करें।
6. कन्या राशि
इस महीने आप अपनी सूझबूझ से ज्यादा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। डेटा, रिसर्च या बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को शानदार आर्थिक अवसर मिलेंगे। घर की मरम्मत या इंटीरियर पर कुछ धन खर्च हो सकता है। उधार लेन-देन से बचें।
इस महीने क्या करें: बुधवार को गणेश जी के सामने 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें।
इस महीने क्या न करें: वित्तीय मामलों में किसी भी तरह की कानूनी ढिलाई न बरतें।
यह भी पढ़ें: 10 या 11 जून, कब मनाई जाएगी परम एकादशी? सही तारीख से लेकर व्रत का महत्व जानिए
7. तुला राशि
आय के साधन बने रहेंगे लेकिन उम्मीद से थोड़ा कम लाभ होने की संभावना है। सुख-सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे।मीडिया से जुड़े व्यवसाय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
इस महीने क्या करें: किसी महिला को सफेद कपडे़ दान करें।
इस महीने क्या न करें: आर्थिक योजनाओं में ढिलाई न बरतें।
8. वृश्चिक राशि
इस महीने आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अनचाहा खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरी काम का दबाव रहेगा लेकिन वित्तीय पुरस्कार मिलने में देरी हो सकती है। इस महीने भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
इस महीने क्या करें: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
इस महीने क्या न करें: इस महीने कोई भी बड़ा लोन लेने का विचार टाल दें।
9. धनु राशि
धन के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपको एक बड़ा प्रोजेक्ट और वित्तीय लाभ दिलाएगी। इस महीने कुछ रुपये धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में खर्च होंगे, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा।
इस महीने क्या करें: गुरुवार के दिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
इस महीने क्या न करें: किसी व्यक्ति पर पैसों के मामले में आंख बंद करके भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: 30 मई राशिफल: बृहस्पति और शनिदेव की कृपा से मिलेगा मेहनत का फल या नहीं? जानिए
10. मकर राशि
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और धीरे-धीरे ही सही, जल्द ही आपकी सैलरी बढ़ेगी। पुराने निवेश से अब लाभ मिलना शुरू होगा। नया निवेश सोच-समझकर करें। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।
इस महीने क्या करें: शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर में दीपक जलाएं।
इस महीने क्या न करें: किसी से भी कड़वी भाषा का प्रयोग न करें।
11. कुंभ राशि
नए तकनीकी विचारों से आपको धन कमाने का मौका मिलेगा। आईटी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए यह महीना आर्थिक रूप से शानदार रहने वाला है। दोस्तों और सोशल सर्कल पर खर्च बढ़ सकता है।
इस महीने क्या करें: शनिवार के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं।
इस महीने क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई भी आर्थिक निर्णय न करें।
12. मीन राशि
धन कमाने के नए रास्ते बनेंगे, हालांकि आप मानसिक तनाव के कारण उनका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। घरेलू सुख-साधनों पर उम्मीद से अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है, जिससे अचानक खर्च बढ़ेंगे।
इस महीने क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
इस महीने क्या न करें: वित्तीय मामलों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर बताया गया है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



