logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कब है काल भैरव जयंती? काशी के पहरेदार की पौराणिक कथा समझिए

2026 के दिसंबर महीने में काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। काल भैरव शिव भगवान का एक रूप हैं। एक सिर काटने की वजह से काल भैरव को काशी का पहरेदार क्यों बना दिया गया? शिव पुराण की एक कहानी से समझें।

lord kaal bhairav and Brahma

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल 1 दिसंबर को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, काल भैरव शिव भगवान के सबसे उग्र रूपों में से एक हैं। माना जाता है कि एक बार शिव भगवान और ब्रह्मा जी के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद शिव भगवान ने काल भैरव का रूप धारण किया। इसके बाद काल भैरव ने ब्रह्मा जी का एक सिर काट दिया था, इसलिए उन पर ब्रह्म हत्या का पाप लग गया। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए ही काल भैरव काशी के पहरेदार बन गए।

 

काल भैरव जयंती के दिन लोग काल भैरव मंदिर में दर्शन करने जाते हैं। धार्मिक जानकारों का मानना है कि काल भैरव की उपासना करने से व्यक्ति के मन का डर खत्म होता है। साथ ही, व्यक्ति को हर चुनौती से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। आइए जानते हैं कि शिव भगवान और ब्रह्मा जी के बीच विवाद क्यों हुआ?

 

यह भी पढ़ें: कहीं गंगा में जलते हैं दीप तो कहीं पहाड़ों पर, क्या है कार्तिगई दीपम की परंपरा?

शिव जी और ब्रह्मा जी के बीच क्यों हुआ विवाद?

शिव पुराण की कहानी के मुताबिक, भगवान ब्रह्मा के पांच मुख थे। चार मुख चार अलग-अलग दिशाओं की तरफ थे, जबकि पांचवां मुख ऊपर की दिशा में था। चारों मुख उनके ज्ञान के प्रतीक थे। एक बार उन्हें अपने ऊपर घमंड हो गया था। इसी घमंड के कारण वह खुद को श्रेष्ठ समझने लगे थे। इसके अलावा, अहंकार की वजह से वह शिव भगवान का अपमान करने लगे।

 

शिव भगवान के समक्ष खुद को सृष्टि का सर्वोच्च मानने लगे। धार्मिक कथा के अनुसार, ब्रह्मा जी का पांचवां सिर उनके अहंकार का प्रतीक था। जब ब्रह्मा जी ने शिव भगवान का अपमान किया, तो उन्हें क्रोध आया, जिसके बाद वह काल भैरव के रूप में प्रकट हो गए।

 

यह भी पढ़ें: देव दीपावली पर आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसपर मेहरबान रहेंगे भगवान शिव?

सिर काटने के बाद काल भैरव बने पहरेदार

काल भैरव जी ने ब्रह्मा जी का पांचवां यानी उनके अहंकार वाला सिर काट दिया। ब्रह्मा जी का पांचवां सिर काल भैरव जी के हाथ में चिपक गया। धार्मिक कथा के अनुसार, काल भैरव जी ने ब्रह्मा जी का सिर काट दिया था। इस कारण उन पर ब्रह्म हत्या का पाप लग गया। इस पाप से मुक्ति पाने के लिए काल भैरव कई तीर्थ स्थलों पर गए।

 

जब काल भैरव जी काशी पहुंचे, तो उन्हें पापों से मुक्ति मिली और ब्रह्मा जी का पांचवां सिर उनके हाथ से गिर गया। काशी उनके लिए प्रिय जगह बन गई। माना जाता है कि पापों से मुक्ति पाने के बाद काल भैरव काशी में ही रह गए और काशी के पहरेदार कहलाने लगे।

 

नोट: यह कहानी धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।


और पढ़ें