logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कहीं गंगा में जलते हैं दीप तो कहीं पहाड़ों पर, क्या है कार्तिगई दीपम की परंपरा?

24 नवंबर को दक्षिण भारत में कार्तिगई दीपम पर्व मनाया जाएगा। जब तमिलनाडु में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीया जलाने जाएगा। इस परंपरा के पीछे धार्मिक मान्यता क्या है? जानिए।

थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी, Photo Credit: Social Media

थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल सनातन धर्म के लिए 24 नवंबर की तारीख बेहद खास है। इस दिन जहां एक तरफ उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में कार्तिगई दीपम पर्व मनाया जाएगा। दोनों पर्व भले ही एक दिन मनाए जाएंगे लेकिन पर्व मनाने की मान्यता अलग है। कार्तिगई दीपम पर्व को लेकर रोचक बात यह है कि तमिलनाडु में थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ के पास दीया जलाने की परंपरा है।

 

इस पहाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है। पहाड़ पर मुस्लिम धर्म की दरगाह है। दरगाह पक्ष का मानना था कि दीपथून स्तंभ की जमीन उन्हीं की है, जबकि हिंदू पक्ष इस तर्क से सहमत नहीं है। इसी विवाद की वजह से यह मामला कोर्ट में चला गया, जहां दोनों पक्ष अपने तर्क रखेंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून स्तंभ के पास दीया जलाने की अनुमति दे दी है।

 

यह भी पढ़ें: भगवान अयप्पा के अलावा किन देवी-देवताओं की साधना में जरूरी है कठोर ब्रह्मचर्य?

हिंदू पंचांग के कार्तिक महीने को ही तमिल पंचांग में कार्तिगई कहा जाता है। कार्तिगई पर्व में सभी भक्त अपने घर और मंदिर में दीया जलाते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही शिव भगवान ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में लोग दीया जलाकर उत्सव मनाते हैं। काशी के गंगा घाट के किनारे दीया जलाने की परंपरा है। ऐसे में सवाल उठता है कि कार्तिगई दीपम उत्सव मनाने के पीछे क्या मान्यता है? आइए जानते हैं।

क्यों मनाया जाता है कार्तिगई दीपम पर्व?

धार्मिक कहानियों के मुताबिक, एक बार विष्णु भगवान और ब्रह्मा जी के बीच विवाद हुआ। जहां एक तरफ ब्रह्मा जी का मानना था कि वह श्रेष्ठ हैं, वहीं दूसरी तरफ विष्णु जी का मानना था कि वह सबसे श्रेष्ठ हैं। तब शिव भगवान ने अनंत अग्नि स्तंभ प्रकट किया और दोनों भगवान को अग्नि स्तंभ खोजने के लिए कह दिया। यह अग्नि स्तंभ दोनों ही देवता खोज नहीं पाए। माना जाता है कि कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर शिव भगवान ने अग्नि स्तंभ प्रकट किया था। इसी वजह से यहां कार्तिगई दीपम पर्व मनाया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: बैकुंठ चतुर्दशी पर आज इन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु-शिव की कृपा

पहाड़ पर दीप जलाने की परंपरा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम स्थित सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में मुरुगन की आराधना की जाती है, जिनकी उत्पत्ति शिव भगवान की तीसरी आंख की अग्नि से हुई थी। इसी मंदिर में कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि पर दीया जलाने की परंपरा है।

 

इसके अलावा सभी भक्त इस दिन शिव भगवान और मुरुगन की आराधना करते हैं। भक्त शाम के समय घर के पूजा स्थल और घर के मुख्य द्वार के पास दीया जलाकर रखते हैं। इसके अलावा लोग सुब्रमण्यस्वामी मंदिर जाकर भगवान की उपासना करते हैं। इसके साथ ही थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की परंपरा है। पहाड़ पर स्थित स्तंभ को दीपथून कहा जाता है और स्तंभ के सामने दीया जलाते हैं।

 

नोट: यह लेख में बताई गई कहानी धार्मिक कथा पर आधारित है। 


और पढ़ें