logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भगवान अयप्पा के अलावा किन देवी-देवताओं की साधना में जरूरी है कठोर ब्रह्मचर्य?

दक्षिण भारत में अयप्पा भगवान के भक्त सबरीमाला मंदिर की यात्रा करने से पहले 41 दिनों तक कठिन ब्रह्मचर्य जीवन जीते हैं। यहां जानिए भगवान अयप्पा के अलावा किन देवी-देवताओं की आराधना के लिए ब्रह्मचर्य की परंपरा निभाई जाती है।

bhatk

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generatred

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केरल के सबरीमाला मंदिर में अयप्पा भगवान की पूजा की जाती है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए लाखों लोग देश-विदेश से जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अयप्पा शिव भगवान के पुत्र हैं। जिनके दर्शन करने से हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। हर साल लाखों भक्त सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले 41 दिनों तक ब्रह्मचर्य जीवन जीते हैं। सिर्फ अयप्पा भगवान की कृपा के लिए ही नहीं, बल्कि कई देवी-देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए लोग अलग-अलग नियमों के हिसाब से ब्रह्मचर्य जीवन जीते हैं।

 

हिंदू धर्म के कई भक्त हनुमान भगवान की आराधना करने के लिए 40 दिनों तक ब्रह्मचारी जीवन जीते हैं। इसके अलावा लोग कार्तिकेय भगवान की आराधना के लिए 48 दिनों तक ब्रह्मचर्य साधना अपनाते हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग देवताओं के लिए किए जाने वाले ब्रह्मचर्य के नियम क्या हैं।

 

यह भी पढ़ें: जन्म और मृत्यु के अलावा जन्म से पहले और क्या तय होता है? गरुड़ पुराण से जानिए

अयप्पा देव के भक्तों का ब्रह्मचर्य

सबरीमाला मंदिर केरल में स्थित है। यह मंदिर पठानमथिट्टा जिले की पहाड़ियों के बीच है। इस मंदिर में दर्शन करने से 41 दिन पहले लोग कठिन नियमों का पालन करते हैं, जिसमें भक्त सभी सुख-सुविधाओं को त्यागकर अयप्पा भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं। 41 दिनों तक लोग बेड के बजाय जमीन पर सोते हैं और बिना चप्पल के पैदल चलते हैं। 41 दिनों तक काले रंग के कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही लोग मांस, मछली, तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करते, बल्कि सात्विक भोजन खाते हैं। यह ब्रह्मचर्य परंपरा भक्त इसलिए अपनाते हैं, ताकि वे मन, कर्म और वचन से शुद्ध होकर अयप्पा भगवान के दर्शन कर पाएं।

हनुमान भक्त निभाते हैं ब्रह्मचर्य

कई हनुमान भक्त साधना के लिए 40 दिनों तक सात्विक जीवन अपनाते हैं। इसमें सभी 40 दिन संत तुलसीदास द्वारा लिखे श्लोकों का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। धार्मिक जानकारों के अनुसार, जब व्यक्ति लगातार 40 दिन तक पाठ और सात्विक जीवन अपनाता है, तो भक्त को न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि व्यक्ति अपने मन पर काबू भी पा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: ग्रहों की बदलती चाल से आज किन 6 राशियों का खुलेगा भाग्य? पढ़ें राशिफल

कार्तिकेय भगवान के लिए ब्रह्मचर्य व्रत

दक्षिण भारत में कार्तिकेय भगवान की उपासना के लिए 48 दिनों की भक्त परंपरा निभाई जाती है, जिसे स्कंद षष्ठी व्रत कहा जाता है। इस व्रत में भक्त तामसिक जीवन को त्यागकर सात्विक जीवन जीते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त यह व्रत करता है, उसे रोगों और दुखों से मुक्ति और संतान प्राप्ति का सुख मिलता है।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Hindu Dharma

और पढ़ें