आज का राशिफल: बैकुंठ चतुर्दशी पर आज इन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु-शिव की कृपा
आज बैकुंठ चतुर्दशी की खास तिथि पर ग्रहों के प्रभाव से कई राशियों का दिन अच्छा बीतेगा। कुछ राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज का राशिफल जानिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated
आज सोमवार का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। आज बैकुंठ चतुर्दशी है, वहीं ग्रहों की चाल से कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत मिल रहा है। बैकुंठ चतुर्दशी का खास दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है। भगवान शिव, भगवान विष्णु और ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज रात 11:43 बजे कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रभावी होगी, जिसके बाद कार्तिक पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। दिन का मूलांक 5 बनता है, जो बातचीत, बुद्धि, जल्द निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक है। सोमवार होने के कारण चंद्रमा की सौम्यता के साथ मूलांक 5 की चपलता मिलकर दिन को संतुलित बनाती है, जिससे लोगों को काम में सही दिशा में आगे बढ़ाने में सुविधा मिलती है।
ग्रहों की स्थिति लोगों अनुशासन के बनाने का संदेश दे रही है। सूर्य, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु के प्रभाव से दिन की ऊर्जा भावनात्मक समझदारी के साथ ठोस परिणाम देने पर केंद्रित रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा। पढ़ें आज का राशिफल
यह भी पढ़ें: जन्म और मृत्यु के अलावा जन्म से पहले और क्या तय होता है? गरुड़ पुराण से जानिए
राशिफल
मेष
नौकरी में नई जिम्मेदारियां और त्वरित निर्णय लेने के अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। जीवन साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी।
क्या करें: जरूरी काम पहले करें।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे बड़ा आर्थिक फैसला न लें।
वृषभ
कामकाज में स्थिरता और व्यावहारिक योजनाएं लाभ देंगी। पुराने बकाया या अटके हुए कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें। दांपत्य और प्रेम संबंधों में भरोसे व शांति का माहौल रहेगा।
क्या करें: धैर्य बनाए रखें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
क्या न करें: विलासिता की चीजों पर खर्च करने से बचें।
मिथुन
मूलांक 5 का प्रभाव आपकी प्रस्तुति क्षमता को निखारेगा। मीटिंग, लेखन या योजना बनाने से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है, जीवन साथी के साथ समय बिताने से आपसी समझ और हल्कापन बढ़ेगा।
क्या करें: विचारों को स्पष्ट रखें और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
क्या न करें: एक साथ बहुत से काम हाथ में लेकर अधूरा न छोड़ें।
यह भी पढ़ें: सारनाथ में 22 से 24 नवंबर तक होंगे भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन
कर्क
पारिवारिक या घरेलू खर्चों का ध्यान रखते हुए आर्थिक योजना बनाएं और किसी भी वादे से पहले व्यावहारिकता जांच लें।भावनात्मक सुरक्षा और सहानुभूति से रिश्ते मजबूत होंगे। साथी के प्रति देखभाल भरा रवैया सकारात्मक असर डालेगा।
क्या करें: अपने मन की बात सौम्य शब्दों में साझा करें।
क्या न करें: छोटी बातों को दिल से लगाकर मूड खराब न करें।
सिंह
नेतृत्व और पहल करने की क्षमता से कामकाज में आगे बढ़ने के संकेत हैं। आमदनी के साथ-साथ संभावित खर्चों का हिसाब रखें, ताकि संतुलन बना रहे। रिश्तों में सम्मान और उत्साह बना रहेगा।
क्या करें: आत्मविश्वास के साथ टीम को साथ लेकर चलें।
क्या न करें: अहंकार का प्रयोग करने से बचें।
कन्या
आपको आज बजट की समीक्षा और बचत की आदत आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखेगी। छोटे-छोटे सहयोग से प्रेम रिश्तों में स्थिरता आएगी। साथी के साथ स्पष्ट और शांत संवाद रखें।
क्या करें: कार्यों की सूची बनाकर काम करें।
क्या न करें: हर बात में आलोचनात्मक होने से बचें।
यह भी पढ़ें: 23 या 24 नवंबर, कब है सिख धर्म का प्रकाश पर्व? तारीख से लेकर पर्व का महत्व जानिए
तुला
तालमेल से जुड़े कामों में संतुलन साधने का दिन है। खर्च करते समय जरूरत और पसंद के बीच स्पष्ट अंतर समझें। साथी के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।
क्या करें: संतुलित निर्णय लेने की क्षमता का उपयोग करें।
क्या न करें: फैसले टालने या दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद को न थकाएं।
वृश्चिक
वित्तीय मामलों में सतर्कता रखें और जोखिम भरे कदम उठाने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। प्रेम रिश्तों में गहराई और ईमानदारी बढ़ेगी। संदेह के बजाय विश्वास को प्राथमिकता दें, इससे संबंध अधिक मजबूत होंगे।
क्या करें: संयम रखें और अपने लक्ष्यों पर शांत मन से काम करें।
क्या न करें: अनावश्यक शक करने या बात को दबाकर रखने से बचें।
धनु
नई सीख और योजना से आपको लाभ मिलेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्यक्षेत्र में दिशा स्पष्ट होगी। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें तथा किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें।
क्या करें: सीखने और आगे बढ़ने की सकारात्मक सोच बनाए रखें।
क्या न करें: उत्साह में वादे या खर्च की सीमा पार न करें।
यह भी पढ़ें: CM योगी ने अपनी मां को दिया कंधा, क्या संन्यासी ऐसा कर सकते हैं? नियम जानें
मकर
अनुशासन और निरंतरता के बल पर कामकाज में ठोस प्रगति संभव है। आर्थिक सुरक्षा और खर्च नियंत्रण पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। जिम्मेदारी और भरोसे के साथ रिश्ते आगे बढ़ेंगे।
क्या करें: समयसीमा का पालन करें।
क्या न करें: काम के दबाव में निजी संबंधों की अनदेखी न करें।
कुंभ
आपको आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना चाहिए। साथ ही अनावश्यक खर्चों से दूरी रखें। लव पार्टनर के स्वतंत्र विचारों का सम्मान करने से रिश्तों में सहजता रहेगी।
क्या करें: नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
क्या न करें: भावनात्मक दूरी बनाने से बचें।
मीन
धन संबंधी मामलों में स्पष्टता रखें और उधार देने या लेने से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर आज प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
क्या करें: शांत मन से काम करें।
क्या न करें: दूसरों की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




