logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भाई के साथ भाभियों को क्यों बांधी जाती है राखी? समझिए लुंबा राखी की परंपरा

भारत में कई त्योहारों को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इसी तरह रक्षा बंधन के त्योहार में कुछ बहनें सिर्फ अपने भाई को ही राखी नहीं बांधती हैं, बल्कि भाभियों को भी राखी बांधती हैं।

 Raksha Bandhan

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रक्षाबंधन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। जहां एक तरफ सभी बहनों ने अपने भाइयों के लिए रंग-बिरंगी राखियां खरीदकर रख ली हैं, वहीं दूसरी तरफ कई बहनों ने अपने भाइयों के साथ-साथ भाभियों के लिए भी राखी खरीदी है। इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाएगा। भारत में कई जगह रक्षाबंधन की अनोखी परंपरा निभाई जाती है, जहां बहनें भाई के साथ-साथ अपनी भाभियों को भी राखी बांधती हैं। भाभियों को बांधी जाने वाली राखी को लुंबा राखी कहा जाता है।

 

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है, जिसे भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक जानकारों के अनुसार, राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 8 मिनट से लेकर 10:53 बजे तक रहेगा। अब सवाल उठता है कि लुंबा राखी की अनोखी परंपरा क्या है और इसके साथ ही सवाल उठता है कि कौन से राज्य में भाइयों के साथ भाभियों को भी राखी बांधी जाती है।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राखी बांधन का शुभ मुहूर्त क्या है? समय और राहुल काल भी जानिए

क्या है लुंबा राखी की परंपरा?

लुंबा राखी एक ऐसी राखी है, जो देखने में ब्रेसलेट और कंगन जैसी दिखती है। धार्मिक परंपरा के मुताबिक, जब बहनें भाभियों को भी राखी बांधती हैं तो इससे बहन और भाभी के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। साथ ही, भाभी की कलाई पर राखी बांधने से भाई का जीवन उनकी पत्नी से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। इससे भाई के सुख-दुख में साथ निभाने का भाव जुड़ा होता है।

 

सनातन धर्म में पत्नी को पति की अर्धांगिनी माना जाता है। जब व्यक्ति की शादी हो जाती है तो पत्नी के बिना कोई पूजा-पाठ या धार्मिक काम करना अधूरा माना जाता है। इसी तरह माना जाता है कि रक्षाबंधन के दिन सिर्फ भाई को राखी बांधना अधूरा है। इसलिए भाई की जीवनसंगिनी यानी भाभी को भी राखी बांधने की परंपरा है।

 

यह भी पढ़ें: 27 अगस्त का राशिफल: तुला को मिलेगी करियर में सफलता, आपके साथ क्या होगा खास?

कहां मनाई जाती है यह परंपरा?

राजस्थान में भाई के साथ भाभियों को भी राखी बांधी जाती है। जहां भाइयों को धागे वाली राखी बांधी जाती है, वहीं भाभियों को मोतियों और लटकन वाली राखी बांधने की परंपरा है। पहले दौर में यह परंपरा सिर्फ राजस्थान के मारवाड़ी परिवारों में अपनाई जाती थी।

 

अब यह परंपरा देश के कई हिस्सों में लोकप्रिय हो चुकी है। इसी वजह से अब दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रहने वाली कई महिलाएं भी अपनी भाभियों को राखी बांधती हैं। रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। उसी प्रकार भाभियां भी अपनी ननद को गिफ्ट देती हैं। हर साल की तरह इस साल भी कई बहनें अपनी भाभियों को राखी बांधेंगी।

 

Related Topic:#Vrat Tyohar

और पढ़ें