logo

ट्रेंडिंग:

मेट्रो सिटीज में कुत्ता पालना कितना महंगा है? शौक बिगाड़ सकता है आपका बजट

अगर आप कुत्ता पालने की सोच रहे हैं तो अपका बजट बढ़ने वाला है। वैक्सीनेशन से खुराक तक, कुत्ता पालने का खर्च हर महीने, हजारों में जा सकता है।

Pet Katha

कुत्ता पालने पर औसतन 5 से 6 रुपये महीने खर्च होते हैं। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आज के समय में कुत्तों को पालने का शौक तेजी से बढ़ रहा है। शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक लोग कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा बना रहे हैं। कई लोग अकेलेपन से बचने के लिए, तो कई लोग अपनी जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए कुत्तों को घर में लाते हैं। अक्सर कहा जाता है कि कुत्ता बच्चों की तरह होती है जो आपके मन को खुशी तो देता है लेकिन बच्चों की तरह ही उसका खर्च भी होता है। कई लोग बिना खर्च का हिसाब लगाए और बजट बनाए ही कुत्ता खरीद लेते हैं और बाद में आर्थिक रूप से परेशान होते हैं। 

कुछ लोगों को लगाता है कि सिर्फ कुत्ते की खरीद कीमत देकर काम खत्म हो जाता है। एक बार कुत्ते को घर ले आने के बाद खर्च नहीं होता इस भ्रम में बहुत से लोग रहते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। जो लोग इस भ्रम में रहकर कुत्ता खरीदते हैं वे बाद में जब खर्च बढ़ता है तो परेशान हो जाते हैं। कुत्ते को पालने में हर महीने नियमित खर्च आता है, इसके अलावा कानूनी नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है।

कई शहरों में कुत्ते का रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है और कुछ नस्लों को पालने पर पाबंदियां भी लगी हुई हैं। अगर इन नियमों की जानकारी पहले से नहीं होती, तो बाद में जुर्माना या कानूनी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए कुत्ता खरीदने या गोद लेने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि इसमें कितना खर्च आएगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें: कुत्तों की ब्रीडिंग और बेचने का प्लान बना रहे हैं? ये नियम आपके लिए हैं

शुरुआती खर्च कितना होता है?

अगर आप कुत्ता खरीदने का मन बना चुके हैं तो आप पहले इसके लिए अपना बजट तैयार कर लें। कुत्ता पालने का मन बनाने के बाद सबसे पहले आपको इस बात का चयन करना है कि आपको कौन सा कुत्ता गोद लेना है। भारत में कुछ लोग देशी कुत्तों को गोद लेते हैं, जबकि कई लोग महंगी नस्लों के कुत्ते खरीदना पसंद करते हैं। देशी कुत्ते अक्सर बहुत कम खर्च में या मुफ्त में भी मिल जाते हैं और इनकी सेहत भी बढ़िया होती है। वहीं विदेशी नस्ल के कुत्तों की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। 

कुत्ते की कीमत उसकी नस्ल, उम्र, रंग, हेल्थ और डॉक्यूमेंट्स पर निर्भर करती है। कुछ मशहूर नस्लों के पिल्ले 10 हजार रुपए से शुरू होकर 50 हजार रुपए या उससे भी ज्यादा मंहगे हो सकते हैं। कई बार लोग महंगे कुत्ते सिर्फ दिखावे के लिए खरीद लेते हैं और कुत्तों को समाज में एक स्टेट्स सिंबल की तरह मानते हैं लेकिन बाद में उनकी देखभाल का खर्च संभालना मुश्किल हो जाता है। इसलिए शुरुआती कीमत के साथ-साथ आगे आने वाले खर्च को भी ध्यान में रखना जरूरी है। शुरुआत में आपको कुत्ते की कीमत और इसके शुरुआती टीकाकरण का खर्च जमा करना होता है।

 

यह भी पढ़ें: पालतू जानवरों के साथ कैसे करें ट्रैवल? टिकट बुकिंग से पासपोर्ट तक सब जानिए

रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस फीस

भारत के ज्यादातर शहरों में पालतू कुत्ते का नगर निगम या नगरपालिका में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि पालतू जानवरों का रिकॉर्ड रखा जा सके और किसी भी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में पहचान की जा सके। रजिस्ट्रेशन के लिए कुत्ते का वैक्सीनेशन रिकॉर्ड, मालिक की जानकारी और कुछ डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं।

रजिस्ट्रेशन की फीस शहर के हिसाब से अलग-अलग होती है। कहीं यह कुछ 100 रुपए होती है तो कहीं 1000 रुपए तक भी जा सकती है।

 

कई जगह हर साल लाइसेंस रिन्यू कराना पड़ता है। बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालने पर जुर्माना लगाया जा सकता है और कुछ मामलों में कुत्ते को जब्त भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां भी कुछ नियम हो सकते हैं। कई बार अगर आप कुत्ता रख रहे हैं तो आपको सोसाइटी में कुछ एक्सट्रा चार्ज देने होते हैं। इसलिए इस खर्च को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसमें आपका 100 से चार से पांच हजार तक खर्च हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: कुत्ता पालने का शौक है? भूलकर भी न करें ये गलतियां, जेल हो जाएगी

हर महीने कितना खर्च?

कुत्ता पालने के लिए लोग शुरुआती खर्च तो उठा लेते हैं लेकिन उन्हें उसके बाद हर महीने आने वाले खर्च मैनेज करने में उन्हें परेशानी आती हैं। कुत्ता पालने का सबसे बड़ा खर्च उसके रोजमर्रा के खान-पान और देखभाल पर आता है। कुत्ते को मौसम के हिसाब से खाना देना होता है ताकि वह स्वस्थ रह सके। मार्केट में आजकल कई तरह के डॉग फूल मौजूद हैं, जिनकी कीमत क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग होती है। कुत्ते के खाने में कितना खर्च आएगा यह उसकी किस्म पर निर्भर करता है। आमतौर पर हर कुत्ते के खाने पर हर महीने 1,000 से 2,000 कम से कम खर्च हो जाता है। 

अगर कोई व्यक्ति घर का बना खाना देता है तब भी चावल, सब्जी, दूध, अंडा या मांस जैसी चीजों पर अलग खर्च आता है। इसके अलावा कुत्ते के लिए बर्तन, बिस्तर, पट्टा, कॉलर, खिलौने और साफ-सफाई का सामान भी खरीदना पड़ता है। ये सभी चीजें धीरे-धीरे खर्च बढ़ा देती हैं, जिनका अंदाजा शुरुआत में कई लोगों को नहीं होता।

मेडिकल पर कितना खर्च आता है?

कुत्ते का पिल्ला अगर आप घर लाते हैं तो शुरुआती एक साल में उसे इंसानी बच्चे की तरह हर महीने वैक्सीन की जरूरत होती है। कुत्ते की सेहत का ध्यान रखना मालिक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। कुत्ते को समय-समय पर वैक्सीन लगवानी जरूरी होती है, ताकि वह गंभीर बीमारियों से बचा रहे और यह कानूनी रूप से भी जरूरी है। पिल्लों के लिए शुरुआती वैक्सीनेशन का पूरा शेड्यूल होता है, जिसमें कई इंजेक्शन शामिल होते हैं। इन में से कई इंजेक्शन तो पहले एक महीने में ही लग जाते हैं लेकिन उसके बाद हर महीने या कुछ टाइम के अंतरात में कुत्ते को वैक्सीन लगाया जाता है। इसमें कुत्ते की नस्ल के हिसाब से अलग-अलग वैक्सीन भी हो सकते हैं। 

इसके अलावा हर साल रेबीज का टीका लगवाना जरूरी माना जाता है। अगर कुत्ता बीमार पड़ जाए, तो डॉक्टर की फीस, दवाइयां और जांच का खर्च अलग से आता है। कभी-कभी यह खर्च काफी ज्यादा भी हो सकता है। इसलिए कुत्ता पालने से पहले यह मानकर चलना चाहिए कि मेडिकल खर्च कभी भी सामने आ सकता है। कई बार तो कुत्ते के इलाज में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। 

और कौन से खर्च होते हैं?

कुत्ता पालने के लिए खाने-पीने, मेडिकल, लाइसेंस जैसे खर्चों के लिए कई अन्य छोटे मोटे खर्च भी होते हैं। अगर आप एक जगह से दूसरी जगह पर लंबे समय के लिए जा रहे हैं तो आपको कुत्ते को भी अपने साथ लेकर जाना होगा। आप ज्यादा समय तर कुत्ते को घर में बंधक बनाकर नहीं रख सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अगर आप कहीं ज्यादा दिनों के लिए फैमिली के साथ जा रहे हैं तो आपको या तो कुत्ते को अपने साथ ले जाना होगा या किसी पेट केयर सेंटर में छोड़ना होगा। दोनों में आपको खर्च करना होगा। अगर आप कुत्ते को साथ ले जाते हैं तो आपको हवाई ट्रैवल, ट्रेन का किराया या अन्य खर्च उठाने पड़ सकते हैं। 

सोसाइटी में अगर आप कुत्ता रखते हैं तो आमतौर पर सोसाइटी 500 से 1000 रुपये चार्ज करती है। अगर आप कुत्ते को बाहर पार्क में लेकर जाते हैं तो आपको उसे पट्टे में बांधकर रखना होता है। इस पट्टे का खर्च भी आपको देना होगा। अगर कुत्ता किसी का कोई नुकसान कर दे तो इसका हर्जाना भी आपको देना पड़ सकता है। अगर आप किसी खास नस्ल का कुत्ता पाल रहे हैं तो आपको उसकी ट्रेनिंग पर भी खर्च करना पड़ सकता है।

Related Topic:#पेट कथा

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap