ACC अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 70 रनों से शिकस्त देकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। जिसके जवाब में यूएई की टीम अपने 50 ओवर में ऑल आउट होकर 239 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपने तीन मैचों में से दो मैच में जीत दर्ज की।
भारत के लिए स्टार परफोर्मर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग रहे। जिन्होंने 168 गेंदों में 160 रन बनाए। आर्यवीर ने अपनी पारी में 17 चौके और 7 छक्के लगाए। आर्यवीर को अपने इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। आर्यवीर के साथ-साथ भारत के 3 नंबर के बल्लेबाज वी. के. विनीत ने भी 69 गेंदों में 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। तो वहीं तेज गेंदबाज ईशान सूद ने 7 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का शानदार शतक, भारत ने दिया 310 का टारगेट
सेमी फाइनल में किससे खेलेगी टीम इंडिया
भारत अपना सेमी फाइनल का मुकाबला 12 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। भारत का यह मुकाबला अल अमेरत क्रिकेट मैदान (मंत्रालय टर्फ 1) पर खेलेगी भारतीय समयानुसार सुबह साढे 10 बजे से खेलेगी।
भारत और अफगानिस्तान के अलावा सेमी फाइनल में पहुंचने वाली बाकी 2 टीमें पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं। बता दें कि अगर पाकिस्तान और भारत अपने-अपने सेमी फाइनल मैच जीत जाते हैं तो दोनों टीमें टूर्नामेंट में फिर से एक बार फाइनल मुकाबले में आमने-सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने छक्के से जड़ी फिफ्टी, भारत की 10 विकेट से जीत
क्या रहा मैच का अंतिम स्कोरकार्ड?
भारत - 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 309 रन। (आर्यवीर सहवाग - 160 रन, वी. के. विनीत - 67 रन, नसीम खान - 10 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट)
यूएई - 50 ओवर में 239 रनों पर ऑल आउट। (अहमद खुदादाद - 74 रन, नूरुल्लाह अयौबी - 39 रन, ईशान सूद - 7 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट)