logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी IN, पंड्या पर सस्पेंस... AFG सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की मानी मानी जा रही है। टीम इंडिया इस 3 मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में खेलेगी।

Vaibhav Sooryavanshi Batting

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द होने वाला है। खबरें हैं कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी एशियन गेम्स वाली टीम पर ही भरोसा जता सकती है। श्रेयस अय्यर के हाथों में ही टीम की कमान होगी। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की भी जगह पक्की मानी जा रही है। 15 साल के वैभव इस समय दलीप ट्रॉफी खेल रहे हैं। 

 

वैभव के अलावा ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से फिट हो गए हैं। उन्हें भी स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी के चयन पर सस्पेंस है। समझा जा रहा है कि 3 सिंतबर को टीम चुनने से पहले सेलेक्टर्स उनके फिटनेस को परखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: कप्तानी मिलते ही छा गए वैभव सूर्यवंशी, DRS लेकर टीम को दिलाया बड़ा विकेट, VIDEO

पंड्या-रेड्डी नहीं तो कौन?

हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी फिट नहीं रहते हैं तो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर फिर से शिवम दुबे पर भरोसा जताया जा सकता है। शिवम दुबे की जगह को कोई खतरा नहीं है लेकिन पंड्या-रेड्डी के नहीं रहने से उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाएगी। वह इस भूमिका में लंबे समय से खेलते रहे हैं लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। शिवम दुबे के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर भरोसा नहीं जीतने से कुलदीप यादव जैसे अटैकिंग स्पिनर को खिलाना मुश्किल हो जाता है, जिससे टीम का बैलेंस बिगड़ जाता है।

 

यह भी पढ़ें: विमेंस एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच आज, मोबाइल पर यहां उठाएं लाइव मजा

कब से शुरू हो रही है सीरीज?

भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी और 17 सितंबर तक चलेगी। सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात है कि अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 - 13 सितंबर
  • दूसरा टी20 - 15 सितंबर
  • तीसरा टी20 - 17 सितंबर

सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।


और पढ़ें