logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'चीफ सेलेक्टर बने रहने दो…', T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI से अजीत अगरकर की मांग

लगातार तीन ICC टाइटल जीतने के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI से अपना कार्यकाल अगले वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की गुजारिश की है।

Ajit Agarkar asks BCCI

अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता और पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अजीत अगरकर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद खबरें आ रही हैं कि अगरकर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने एक बड़ी मांग रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर चाहते हैं कि उनके सफल कार्यकाल को देखते हुए उन्हें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक मुख्य चयनकर्ता के पद पर बनाए रखा जाए। 

 

अजीत अगरकर ने जुलाई 2023 में चयन समिति की कमान संभाली थी। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने न केवल मैदान पर आक्रामकता दिखाई है, बल्कि ICC के बड़े टूर्नामेंटों में अपनी बादशाहत भी कायम की है। पिछले साल IPL 2025 से पहले बोर्ड ने उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया था लेकिन अब लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय सफलताओं ने उनके दावों को और अधिक मजबूती दे दी है। टीम इंडिया अब पूरी तरह से 2027 के मिशन पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है और अगरकर इस योजना का हिस्सा बने रहना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईशान किशन जैसी फॉर्म... SMAT में काटा गदर, अब KKR को चैंपियन बनाएंगे अनुकूल रॉय?

अगरकर ने जताई वर्ल्ड कप तक कमान संभालने की इच्छा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगरकर ने BCCI से औपचारिक तौर पर अनुरोध किया है कि उनके अनुबंध को 2027 के एकदिवसीय विश्व कप तक विस्तारित किया जाए। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड के भीतर इस विषय पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। वर्तमान में बीसीसीआई के पास अगरकर के कद और अनुभव वाला कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा है, जो चयन प्रक्रिया की निरंतरता को बनाए रख सके। हालांकि, वेस्ट जोन से एक पूर्व क्रिकेटर का नाम चर्चा में है लेकिन अगरकर की सफलताओं के आगे फिलहाल कोई टिकता नहीं दिख रहा है।

बतौर मुख्य चयनकर्ता अगरकर का ट्रैक रिकॉर्ड

अजीत अगरकर का मुख्य चयनकर्ता के रूप में अब तक का सफर किसी सुनहरे सपने जैसा रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर खिताबों की हैट्रिक पूरी की है। इसके अलावा, भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल तक भी पहुंची थी। उनकी चयन नीति ने न केवल सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, बल्कि युवाओं को भी सही समय पर मौका देकर टीम को संतुलित बनाया है।

 

यह भी पढ़ें: तेज गेंदबाज चोटिल, रहाणे को कप्तान बनाने पर सवाल, KKR का क्या होगा हाल?

 

अगरकर का क्रिकेट रिकॉर्ड

अजीत अगरकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करयिर में 221 मैचों में 349 विकेट लिए हैं। उन्होंने 26 टेस्ट मैचों में 3.39 की इकॉनमी से 58 विकेट लिए हैं। वहीं अगरकर ने 191 वनडे मैचों में 5.07 की इकॉनमी से 288 विकेट लिए हैं। वहीं 4 टी20 मैचों में उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर 42 IPL मैचों में 29 विकेट लिए हैं।


और पढ़ें