logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना, अब फाइनल तक मेसी की टीम की कैसी होगी राह?

अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मोहम्मद सलाह की मिस्त्र टीम से भिड़ना होगा। जानिए लियोनेल मेसी की टीम की फाइनल की राह में कौन-कौन सी टीम आने वाली है।

Lionel Messi

लियोनेल मेसी, Photo Credit: FIFA World Cup/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उसने शनिवार (4 जुलाई) को राउंड ऑफ 32 के बेहद रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। लियोनेल मेसी की टीम को पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने कड़ी टक्कर दी। अर्जेंटीना को इस छोटे से देश को हराने के लिए एक्स्ट्रा टाइम में मिले 'ओन गोल' की जरूरत पड़ी।  

 

केप वर्डे ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की और अर्जेंटीना के फैंस को खामोश कर दिया था। हालांकि 111वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो के आखिरी समय में किए गए हेडर, जिसे 'ओन गोल' माना गया, ने अर्जेंटीना को राउंड ऑफ 16 में पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेसी ने दागे 7 गोल, 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे

क्वार्टर फाइनल तक कैसी होगी अर्जेंटीना की राह?

अर्जेंटीना का प्री-क्वार्टर फाइनल में मिस्त्र से सामना होगा। मोहम्मद सलाह की टीम ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर आ रही है। अगर अर्जेंटीना यह मुकाबला जीतने में सफल रहता है तो क्वार्टर-फाइनल में उसका मुकाबला स्विट्जरलैंड या कोलंबिया से हो सकता है। अर्जेंटीना और मिस्त्र का राउंड ऑफ 16 मैच 7 जुलाई को होगा, जबकि इसके अगले दिन स्विट्जरलैंड और कोलंबिया आमने-सामने होंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'इस वर्ल्ड कप में मेसी से बेस्ट हैं इंग्लिश कप्तान...' दिग्गज का सनसनीखेज दावा

सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के सामने कौन हो सकता है?

अर्जेंटीना को ब्राजील, नॉर्वे, मैक्सिको और इंग्लैंड के ब्रैकेट में रखा गया है। 6 जुलाई को अंतिम-16 के मुकाबले में ब्राजील और नॉर्वे की टक्कर होने वाली है। इस मैच की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको बनाम इंग्लैंड मैच के विजेता से टकराएगी। अगर अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहती है, तो उसका मुकाबला इन्हीं 4 टीमों में से किसी एक से होगा।

राउंड ऑफ 16 के बचे हुए मैच

  • 5 जुलाई - पुर्तगाल बनाम फ्रांस, रात 2:30 बजे से
  • 6 जुलाई - ब्राजील बनाम नॉर्वे, रात 1:30 बजे से
  • 6 जुलाई - मैक्सिको बनाम इंग्लैंड, सुबह 5:30 बजे से
  • 7 जुलाई - पुर्तगाल बनाम स्पेन, रात 12:30 बजे से
  • 7 जुलाई - अमेरिका बनाम बेल्जियम, सुबग 5:30 बजे से
  • 7 जुलाई - अर्जेंटीना बनाम मिस्त्र, रात 9:30 बजे से
  • 8 जुलाई - स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया, रात 1:30 बजे से


और पढ़ें