logo

मूड

ट्रेंडिंग:

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेसी ने दागे 7 गोल, 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 गोल किए हैं। वह 'गोल्डन बूट' की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

Lionel Messi FIFA World Cup 2026

लियोनेल मेसी, Photo Credit: Argentina Football Team/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी का गोल करने का सिलसिला जारी है। मेसी ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में केप वर्डे के खिलाफ 29वें मिनट में गोल दाग मौजूदा टूर्नामेंट में अपने गोलों की संख्या 7 पहुंचा दी है। इसके साथ ही उन्होंने गोल्डन बूट की रेस में किलियन एमबापे पर एक गोल की बढ़त बना ली है। एमबापे ने अब तक 6 गोल किए हैं। 

 

मेसी ने इस वर्ल्ड कप के हर मुकाबले में गोल दागे हैं। पिछले वर्ल्ड कप से अब तक वह लगातार 8 मुकाबलों में गोल कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं। पिछले 8 वर्ल्ड कप मैचों में उनके नाम 12 गोल हैं। वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 20 गोल के साथ टॉप पर बने हुए हैं। इस मामले में एमबापे उनसे दो गोल पीछे हैं।

 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में हारते-हारते बचा अर्जेंटीना, इस छोटे से देश ने नाकों चने चबवाए

गोल्डन बूट की रेस में कौन-कौन है शामिल?

मेसी और एमबापे के अलावा नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन भी 5-5 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में हैं। फ्रांस के उस्मान डेम्बेले, स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल, ब्राजील के विनिशियस जूनियर और सेनेगल के इस्माइला सार ने 4-4 गोल किए हैं। इस्माइला रेस से बाहर हैं, क्योंकि सेनेगल का सफर समाप्त हो चुका है। नॉर्वे, इंग्लैंड और फ्रांस राउंड ऑफ 16 में है। केप वर्डे को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अर्जेंटीना भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है।

 

मेसी ने अपने करियर में कभी गोल्डन बूट नहीं जीता है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2022 में 7 गोल किए थे। वह एमबापे से एक गोल पीछे रह गए थे, जबकि 2014 में 4 गोल करके संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार वह सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि उन्हें एमबापे से कड़ी टक्कर मिल रही है।

 

यह भी पढ़ें: नए समय पर खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड मैच, कितने बजे से शुरू होगा दूसरा टी20?

टॉप पर दो खिलाड़ी रहे तो कैसे होगा फैसला?

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दो खिलाड़ी टॉप पर फिनिश करते हैं तो तो FIFA पहले टाइब्रेकर के रूप में यह देखेगा कि किसने, कितने गोल में मदद की है और दूसरा टाइब्रेकर यह होगा कि मैदान पर किसने कम समय बिताया है। एमबापे असिस्ट के मामले में मेसी से आगे हैं।


और पढ़ें