logo

ट्रेंडिंग:

7 वाइड, ओवर में 13 गेंद, मुल्लांपुर में गेंदबाजी करना भूले अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने 13 गेंद का ओवर डाला। उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Arshdeep Singh IND vs SA 2nd T20

मुल्लांपुर में बॉलिंग करते अर्शदीप सिंह, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह का गुरुवार (11 दिसंबर) को बुरी तरह से पिटे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर में 54 रन लुटा दिए। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। यह अर्शदीप के टी20I करियर का दूसरा सबसे खराब स्पेल रहा। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में प्रोटियाज टीम के खिलाफ ही गुवाहाटी में अपने कोटे के 4 ओवर में 62 रन खर्च दिए थे।

 

अर्शदीप ने मुल्लांपुर में पहले ओवर में 8 रन दिए। इसके बाद अगले ओवर में उन्हें 12 रन पड़े। पावरप्ले में अर्शदीप ने 2 ओवर में 20 रन खर्चे। उन्हें 2 छक्के और 1 चौका लगा, जो सभी क्विंटन डीकॉक ने मारे। इसके बाद अर्शदीप को 11वें ओवर में गेंद थमाई गई। इस ओवर की पहली गेंद पर डीकॉक ने उनका स्वागत छक्के के साथ किया और फिर इसके बाद जो कुछ घटा, उसे यह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कभी नहीं भूल पाएगा।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं UP के वे 12 खिलाड़ी जिनके लिए IPL ऑक्शन में लगेगी बोली? 

अर्शदीप के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

26 साल के अर्शदीप ने पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद डीकॉक से दूर गेंदबाजी करने का प्रयास किया। उन्होंने लगातार दो वाइड गेंड डाली। दूसरी लीगल गेंद डॉट रहने के बाद अर्शदीप ने एक के बाद एक 4 गेंद वाइड डाली। वह वाइड यॉर्कर डालना चाह रहे थे लेकिन उनकी लाइन ट्रैमलाइन से बाहर चली जा रही थी। उन्होंने प्लान में बदलाव किया और स्लोअर बाउंसर डाला, जिस पर डीकॉक ने सिंगल निकाला।

 

मारक्रम ने इस ओवर की चौथी और पांचवीं लीगल गेंद खेली। अब तक ओवर में 11 गेंद डाल चुके अर्शदीप ने आखिरी गेंद लेग स्टंप के बाहर फेंकी और यह भी वाइड करार दे दिया गया। ओवर की यह सातवीं वाइड गेंद थी। अर्शदीप ने किसी तरह से यह ओवर खत्म किया।

 

उन्होंने इस ओवर में कुल 13 गेंद फेंकी, जो टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम के किसी गेंदबाज का यह संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर रहा। इससे पहले नवीन उल हक के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज था। अब अर्शदीप के नाम भी यह शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में ओवर में 13 गेंद डाले थे। अर्शदीप का संघर्ष यहीं नहीं थमा और उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में भी 2 वाइड गेंद डाली और 2 छक्के दिए।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे सबसे ज्यादा...' शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति ने बताई अपनी पसंद

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

मुल्लांपुर में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। क्विंटन डीकॉक ने 46 गेंद में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं डोनोवन फरेरा ने 16 गेंद में एक चौका और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 30 रन ठोके। डेविड मिलर 12 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह भी काफी महंगे रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए। वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap