logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अरुणाचल क्रिकेट में चल क्या रहा है, टीम का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द क्यों हो गया?

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अपने पहले मैच में अरुणाचल प्रदेश की टीम नागालैंड से भिड़ने वाली थी लेकिन BCCI ने इसे रद्द कर दिया है। पढ़िए वजह क्या है।

Arunachal Pradesh Ranji Trophy

पिछले रणजी सीजन में बिहार के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अरुणाचल प्रदेश के तेची नेरी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में अरुणाचल प्रदेश का पहला मैच रद्द हो गया है। अरुणाचल प्रदेश प्लेट ग्रुप में नागालैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाला था लेकिन वह अपनी टीम नहीं उतार सका, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मुकाबले को रद्द कर दिया। अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (APCA) में चल रही गुटबाजी के कारण BCCI को यह फैसला लेना पड़ा है।

 

अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्टेडियम में आज (रविवार) से आमने-सामने होने वाली थीं लेकिन इससे पहले BCCI की क्रिकेट ऑपरेशन्स टीम के एक अधिकारी ने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) को बताया कि यह मैच नहीं होगा। इसके बाद नागालैंड को वॉकओवर मिल गया। अब अरुणाचल प्रदेश की टीम पर बाकी सीजन से सस्पेंड होने का खतरा मंडरा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 36 साल के भुवनेश्वर का भारतीय टीम में आना जरूरी या मजबूरी, क्या है असली वजह?

अरुणाचल का मैच रद्द होने की वजहें क्या हैं?

अरुणाचल क्रिकेट में इस समय दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है। इस कारण क्रिकेट से जुड़े सभी कामकाज रुक गए हैं। APCA न तो प्री-सीजन कैंप लगा सका और न ही टीम का सेलेक्शन हुआ, जिसके चलते वह अपनी टीम नहीं उतार पाया। इससे पहले गुरुवार को भुवनेश्वर में सिक्किम के खिलाफ होने वाले 50 ओवर के वीनू मांकड़ ट्रॉफी मैच में भी अरुणाचल प्रदेश अपनी अंडर-19 टीम नहीं उतार सका। फिलहाल APCA में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जो सेलेक्शन से जुड़े मामलों पर फैसला ले सके।

 

अरुणाचल प्रदेश का पहला सीके नायडू ट्रॉफी मैच भी रद्द हो गया है। यह मैच उसे मणिपुर के खिलाफ 12 अक्टूबर से शिलॉन्ग में खेलना था।

 

यह भी पढ़ें: फील्डिंग कोच बदल गए लेकिन कैचिंग में नहीं आया सुधार, कब संभलेगी टीम इंडिया?

APCA में कैसी गुटबाजी चल रही है? 

सितंबर में हुए APCA के चुनाव में नबाम विवेक अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद छह जिला क्रिकेट एसोसिएशन्स ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गुवाहाटी हाई कोर्ट की ईटानगर बेंच का रुख किया। फिलहाल हाई कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण BCCI भी इंडिपेंडेंट सेलेक्शन कमिटी का गठन नहीं कर सकता। इसी वजह से अरुणाचल प्रदेश का मैच रद्द हो गया।
 
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही साफ कर दिया था कि कोर्ट का स्टे ऑर्डर है और बोर्ड इसमें दखल नहीं दे सकता। उन्होंने कहा था कि APCA को चलाने वाला कोई नहीं है। जब तक कोर्ट से मंजूरी नहीं मिलती, हम कुछ नहीं कर सकते।


और पढ़ें