एशिया कप 2014 में शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 1 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई थी। उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर बाजी पलट दी।
पाकिस्तान को जीत दिलाने के बाद खुश शाहिद अफरीदी। (Photo Credit: ICC/X)
साल 2014 का एशिया कप। बांग्लादेश के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोमांच के चरम पर था। 246 रन के टारगेट का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम को आखिरी 2 ओवर में 13 रन बनाने थे और उसके पास 4 विकेट बचे हुए थे। वह जीत के करीब थी। मगर 49वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार ने तीसरी गेंद पर उमर गुल और फिर आखिरी गेंद पर मोहम्मद तल्हा को चलता कर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। इस ओवर में भुवनेश्वर ने सिर्फ 2 विकेट झटके बल्कि सबसे महत्वपूर्ण 3 रन ही खर्चे।
अब 6 गेंद में पाकिस्तान को 10 रन बनाने थे। गेंद आर अश्विन के हाथों में थी। अश्विन ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर सईद अजमल को क्लीनबोल्ड कर दिया। भारत को जीत की खुशबू आने लगी थी लेकिन नए बल्लेबाज जुनैद खान ने अगली गेंद पर सिंगल लेकर शाहिदअफरीदी को स्ट्राइक दे दी। यहीं से सारी कहानी बदल गई। अफरीदी ने अश्विन की अगली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर भारतीय फैंस को गहरा जख्म दे दिया। अफरीदी की इन दो छक्कों की बदौलत पाकिस्तान ने 2 गेंद शेष रहते 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
इस एशिया कप में टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते नहीं खेल रहे थे। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन (18) तीसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली (5) भी सस्ते में चलते बने। रोहित शर्मा (56), अंबातीरायुडू (58) और रवींद्रजडेजा (नाबाद 52) की लाजवाब अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पहले 10 ओवर में 67 रन ठोक दिए।
सरपट भाग रही पाकिस्तान की पारी पर अश्विन ने ब्रेक लगाया। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर शरजील खान (25) को क्लीनबोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अमित मिश्रा ने दूसरे ओपनरअहमदशहजाद (42) को पवेलियन भेजा। लेगस्पिनर अमित मिश्रा के अगले ओवर में पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाहउल हक रन आउट हो गए। पाक टीम इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि अमित मिश्रा ने उमर अकमल (4) का भी विकेट चटका दिया। पाकिस्तान का स्कोर 113/4 हो चुका था। भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से हावी नजर आ रहे थे। यहां से मोहम्मद हफीज (75) ने शोएब मकसूद (38) के साथ 87 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मुसीबत से निकाला। हालांकि भारत ने इन दोनों बल्लेबाजों को 8 गेंद के अंतराल में पवेलियन भेज वापसी कर ली।
206 के स्कोर पर पाकिस्तान को 6 झटके लग चुके थे और उसे जीत के लिए 32 गेंद में 43 रन चाहिए थे। मुकाबला भारत की मुट्ठी में नजर आ रहा था लेकिन शाहिदअफरीदी ने अंत तक खड़े रहकर पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। अफरीदी 18 गेंद में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अश्विन ने 3, जबकि अमित मिश्रा और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट झटके।
जीत के बाद जश्न मनाते पाकिस्तानी खिलाड़ी। (Photo Credit: ICC/X)
भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की थी। मगर इसके बाद भारत को श्रीलंका और पाकिस्तान के हाथों करीबी हार झेलनी पड़ी, जिससे उसका खिताब की रेस से बाहर होना लगभग तय हो गया। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के आठवें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 327 रन के टारगेट को हासिल कर इस पर मुहर भी लगा दी। टीम इंडिया अपने आखिरी मैच में एशिया कप में पहली बार भाग ले रही अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर स्वदेश लौटी।
एशिया कप 2014 में भारत का स्क्वॉड:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबातीरायुडू, अजिंक्यरहाणे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रवींद्रजडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, भुनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, चेतेश्वरपुजारा, स्टुअर्टबिन्नी, वरुण एरोन, ईश्वर पांडे
श्रीलंका ने जीता खिताब
राउंडरॉबिनफॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने अपने सभी ग्रुप मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां उसकी टक्कर पाकिस्तान से हुई। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए फवाद आलम (नाबाद 114) और उमर अकमल (59) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका के सामने 261 रन का लक्ष्य रखा। एंजेलोमैथ्यूज की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने इस टारगेट को 46.2 ओवर में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। लाहिरूथिरिमाने ने 101 रन की बेजोड़ पारी खेली। माहेलाजयवर्धने (75) और कुसलपरेरा (42) ने उनका बखूबी साथ दिया, जिससे श्रीलंका ने एशिया कप पर पांचवीं बार कब्जा जमाया।
एशियाकप 2014मेंभारतकेमैचोंकेनतीजे
पहलामैच - भारतने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
दूसरा मैच - श्रीलंका ने भारत को 2 विकेट से हराया
तीसरा मैच - पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया
चौथा मैच - भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया