अबू धाबी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से जीत हासिल करके एशिया कप 2025 के सुपर फोर स्टेज के समीकरण बदल दिए हैं। अब भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान तीनों टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए आमने-सामने हैं। 24 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का नतीजा न सिर्फ दोनों टीमों के भविष्य को तय करेगा, बल्कि 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले निर्णायक मुकाबले की दिशा भी तय करेगा।
भारत के हाथ में टूर्नामेंट की दिशा नियंत्रित करने का मौका है। वहीं, पाकिस्तान टीम की जीत ने खुद को फाइनल में पहुंचने की राह पर वापस ला दिया है। बांग्लादेश के लिए यह दोहरी चुनौती वाले दिन की शुरुआत है, जहां उन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ प्रदर्शन करना है। इस रोमांचक स्थिति में अगले तीन मैच फाइनल की दिशा तय करेंगे। इस स्थिति में नेट रन रेट भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें- सलमान क्या कप्तानी कर रहा? अख्तर ने अपने ही कप्तान की बखिया उधेड़ दी
क्या है टीमों की स्थिति
भारत:
भारत के पास टूर्नामेंट में अपनी किस्मत खुद नियंत्रित करने का मौका है। उनके पास सबसे अच्छा नेट रन रेट (NRR) है और अभी दो मैच बाकी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जीत उनके फाइनल में पहुंचने को लगभग पक्का कर देगी। भारत के बेहतर NRR के चलते उसे फायदा मिलेगा। इसके चलते बांग्लादेश के खिलाफ हारने पर भी भारत बाहर नहीं होगा, भारत को बस श्रीलंका के खिलाफ जीत की जरूरत होगी।
पाकिस्तान:
पाकिस्तानी टीम की श्रीलंका पर जीत ने उनके फाइनल के रास्ते को एकबार फिर खोल दिया है। अगर भारत बांग्लादेश को हरा देता है तो पाकिस्तान vs बांग्लादेश का मैच सीधा सेमीफाइनल जैसा बन जाएगा। अगर बांग्लादेश भारत को हरा देता है तो पाकिस्तान को बांग्लादेश को हराना होगा और फिर भारत vs श्रीलंका के नतीजे का इंतजार करना होगा।
बांग्लादेश:
बांग्लादेश सबसे चुनौतीपूर्ण स्थिति में है। उन्हें 24 घंटे में दो मैच खेलने हैं, वो भी भारत और पाकिस्तान के खिलाफ। अगर बांग्लादेश भारत को हरा देता है, तो उनकी फाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी लेकिन यह तय नहीं होगा क्योंकि उनका NRR सबसे खराब है। उन्हें भारत के खिलाफ बड़ी जीत चाहिए और फिर पाकिस्तान के NRR से आगे रहने का इंतजार करना होगा। अगर बांग्लादेश भारत से हारता है, तो उसे पाकिस्तान के खिलाफ जीत-या-हार वाली लड़ाई खेलनी होगी।
यह भी पढ़ें: हारिस रऊफ से भिड़े अभिषेक शर्मा, शाहीन शाह अफरीदी को भी सिखाया सबक
प्वाइंट टेबल
टीम |
मैच |
जीत |
हार |
प्वाइंट्स |
नेट रन-रेट |
इंडिया |
1 |
1 |
0 |
2 |
+0.689 |
पाकिस्तान |
2 |
1 |
1 |
2 |
+0.226
|
बांग्लादेश |
1 |
1 |
0 |
2 |
+0.121
|
श्रीलंका |
2 |
0 |
2 |
0 |
-0.59 |
सुपर 4 का आगे का शेड्यूल
- भारत vs बांग्लादेश (24 सितंबर)
- पाकिस्तान vs बांग्लादेश (25 सितंबर)
- भारत vs श्रीलंका (26 सितंबर)
आगे का रास्ता
- अगर भारत बांग्लादेश को हरा देता है, तो पाकिस्तान vs बांग्लादेश का मैच दूसरा फाइनल स्लॉट तय करेगा।
- अगर बांग्लादेश भारत को हरा देता है, तो अंतिम दिन नेट रन रेट पर आधारित स्थिति बन जाएगी और उसी दिन फाइनल में जगह तय होगी।