logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: तीरंदाजी में भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, कंपाउंड टीम ने चीन को हराया

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय पुरुषों की कंपाउंड टीम ने फाइनल में चीन को 238-237 के करीबी अंतर से हराया।

Asian Games 2026 archery team won gold medal Kushal Dalal Sahil Rajesh Ganesh

तीरंदाजी भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इस दिन तीरंदाजी में तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। यह गोल्ड भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में भारत का मुकाबला चीन से हुआ। कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु की टीम ने चीन को कड़े मुकाबले में 238-237 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।

 

फाइनल में भारतीय टीम शुरुआत में चीन से पीछे चल रही थी लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने दबाव के बीच शानदार वापसी की। साहिल जाधव ने पूरे मुकाबले में एक भी 9 का निशाना नहीं लगाया और उनके सभी शॉट 10 अंके के रहे। आखिरी शॉट भी उन्होंने 10 पर लगाया। कुशल और गणेश ने भी अहम मौकों पर सटीक निशाने लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

अपडेट जारी है...

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें