एशियन गेम्स 2026 में भारत ने एथलेटिक्स में सातवां मेडल जीत लिया है। हरिता भद्रा ने रविवार (27 सितंबर) को विमेंस 200 मीटर रेस के फाइनल में 23.20 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वह जापान की इडो अबिगेइरुफुका से ठीक आगे तीसरे स्थान पर रहीं। इडो ने 23.21 सेकंड का समय निकाला।
सिंगापुर की शांति परेरा ने सीजन के बेस्ट 22.78 सेकंड के समय से गोल्ड मेडल जीता, जबकि चीन की चेन युजी ने 22.93 सेकंड के समय से सिल्वर हासिल किया। फाइनल में शामिल दूसरी भारतीय उन्नति अयप्पा बोलैंड 23.48 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं।
यह भी पढ़ें: Asian Games: अब बैडमिंटन में भारत की उम्मीदें टूटी, त्रिसा-गायत्री की जोड़ी हारी
सीमा ने खोला था खाता
आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में सीमा ने विमेंस 10 हजार मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एथलेटिक्स में भारत के मेडल का खाता खोला था। इसके बाद मिक्स्ड 4x400 मीटर टीम ने सिल्वर झटका। मनप्रीत कौर ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज हासिल किया तो गुलवीर सिंह ने मेंस 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर अपने नाम किया।
खिताबी हैट्रिक की तलाश में उतरे तेजिंदर पाल सिंह को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। पिछले दो एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीते थे। इस बार यह स्टार शॉट पुट खिलाड़ी दूसरे स्थान पर रहा। पारुल चौधरी ने विमेंस 400 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया। अब हरिता ने ब्रॉन्ज जीत एथलेटिक्स में भारत के मेडल की संख्या 7 पहुंचा दी है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: भारत ने स्क्वॉश में जीते 2 सिल्वर, बॉक्सिंग में भी 2 मेडल पक्का
पिछले एशियाड में एथलेटिक्स में आए थे 22 मेडल
हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत के लिए एथलेटिक्स सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला खेल रहा था। एथलेटिक्स में कुल 29 मेडल आए थे। इसमें से 6 गोल्ड थे। इसके बाद शूटिंग का स्थान रहा था। निशानेबाजों ने 22 मेडल पर निशाना साधा था।