एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में 5 गोल्ड मेडल हो गए हैं। नीरू ढांडा ने विमेंस ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पांचवां गोल्ड दिलाया।
गोल्ड जीतने के बाद जश्न मनातीं नीरू ढांडा, Photo Credit: PTI
एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान के आइची-नागोया में हो रहा है। इस बार के एशियाड में 45 देशों के एथलीट्स 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने 501 खिलाड़ियों का दल भेजा है। ये खिलाड़ी 36 खेलों में मेडल की दावेदारी पेश करेंगे। भारतीय एशियन गेम्स स्क्वॉड में 267 परुष और 234 महिला एथलीट्स हैं। इनमें से 314 खिलाड़ी पहली बार एशियाड में उतर रहे हैं।
एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन (29 सितंबर) तक भारत ने 5 गोल्ड समेत कुल 47 जीत लिए हैं। हरियाणा की नीरू ढांडा ने मंगलवार को महिला ट्रैप शूटिंग के व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पांचवां गोल्ड दिलाया, जिससे भारत एक स्थान की छलांग के साथ 11वें नंबर पर आ गया है। नीरू ढांडा ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी देश को सिल्वर दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।