logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: जैवलिन में भारत ने किया कमाल, यशवीर-रोहित ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जैवलिन थ्रो में डबल मेडल जीते। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट थ्रो से सिल्वर, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर से ब्रॉन्ज जीता।

Asian Games 2026 Yashvir Singh won silver Rohit Yadav bronze in javelin throw

यशवीर सिंह और रोहित यादव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने इस इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए हैं। यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यशवीर ने 85.72 मीटर का थ्रो किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं, रोहित यादव ने 84.35 मीटर दूर भाला फेंककर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 

श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 88.55 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने यह दूरी अपने आखिरी प्रयास में हासिल की। पाकिस्तान के अरशद नदीम 80.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे नंबर पर रहे।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: गुलवीर को एक और सिल्वर मेडल, 1500 मीटर रेस में गोल्ड से चूके

आखिरी थ्रो में यशवीर ने पलटा खेल

यशवीर ने एवेंट की शुरुआत 83.56 मीटर के थ्रो से की और पूरे मुकाबले में टॉप-3 में बने रहे। फाइनल राउंड से पहले वह तीसरे स्थान पर थे। आखिरी प्रयास में उन्होंने 85.72 मीटर का थ्रो कर अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड बेहतर किया और सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया। यशवीर के इस थ्रो ने उन्हें सीधे दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: विथ्या ने तोड़ा PT उषा का रिकॉर्ड, 400 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज

रोहित ने तीसरे प्रयास में पक्का किया मेडल

रोहित यादव ने 77.25 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 82.40 मीटर और तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर लिया। रोहित का आखिरी प्रयास फाउल रहा लेकिन तीसरे प्रयास में हासिल की गई 84.35 मीटर की दूरी उन्हें पोडियम तक पहुंचाने के लिए काफी थी। इस तरह भारत ने एक ही इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों पदक जीत लिए।

पथिरागे ने आखिरी प्रयास में जीता गोल्ड

पथिरागे ने शुरुआत 73.53 मीटर के थ्रो से की थी। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.33 मीटर का थ्रो कर बढ़त हासिल की। इसके बाद आखिरी प्रयास में 88.55 मीटर भाला फेंककर उन्होंने गोल्ड मेडल पक्का कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: चेस ओलंपियाड में भारत का जलवा, सविता श्री ने जीता गोल्ड; खाते में आए 6 मेडल

 

जैवलिन में डबल पोडियम के साथ भारत के एशियन गेम्स पदकों की संख्या 45 हो गई है। इनमें चार गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में 12वें स्थान पर है। एथलेटिक्स ने अब तक भारत के खाते में कुल 19 पदक जोड़े हैं।


और पढ़ें