logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: विथ्या ने तोड़ा PT उषा का रिकॉर्ड, 400 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में 400 मीटर हर्डल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता। 54.75 सेकंड में दौड़कर उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

Vithya Ramraj won Bronze medals at 2026 Asian Games

विथ्या रामराज, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में भारत की विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने फाइनल में 54.75 सेकंड का समय निकाला और पीटी उषा का 42 साल पुराना राष्टीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। उषा का रिकॉर्ड 55.42 सेकंड का था। यह भारतीय एथलेटिक्स के सबसे लंबे समय से कायम नेशनल रिकॉर्ड में शामिल था।

 

रिकॉर्ड तोड़ने के बाद 28 वर्षीय विथ्या ने मैदान पर ही अपनी खुशी का इजहार किया। लाइव टीवी प्रसारण में वह डांस करती नजर आईं। कोयंबटूर की विथ्या रामराज लंबे समय से इस रिकॉर्ड के करीब थीं। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने हीट्स में 55.42 सेकंड का समय निकाला था लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने से महज 0.01 सेकंड पीछे रह गई थीं।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: गुलवीर को एक और सिल्वर मेडल, 1500 मीटर रेस में गोल्ड से चूके

विथ्या का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज

400 मीटर हर्डल्स में यह विथ्या का एशियन गेम्स में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज पदक है। पिछले संस्करण में भी उन्होंने इस इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया था। भारत ने इस इवेंट में लगातार तीसरे एशियन गेम्स में पदक जीता है। 2018 जकार्ता गेम्स में अनु राघवन ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था। इस बार अनु राघवन भी फाइनल में उतरीं। उन्होंने 55.88 सेकंड का समय निकालकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पांचवें स्थान पर रहीं।

 

यह भी पढ़ें: चेस ओलंपियाड में भारत का जलवा, सविता श्री ने जीता गोल्ड; खाते में आए 6 मेडल

UAE की मरियम ने जीता गोल्ड

फाइनल में UAE की मरियम करीम ने 54.32 सेकंड में समय के साथ एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। कजाकिस्तान की अडेलिना जेम्स ने 54.58 सेकंड के अपने बेस्ट टाइम के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। फाइनल में आठ खिलाड़ियों में से चार ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।

विथ्या रामराज कौन हैं?

विथ्या रामराज का जन्म 20 सितंबर 1998 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ था। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। उनकी जुड़वां बहन नित्या भी एथलीट हैं और भारतीय रेलवे में काम करती हैं। दोनों बहनों ने अपने खेल करियर की शुरुआत हॉकी से की थी।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: बारिश के चलते मैच ही नहीं हुआ, फिर सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा भारत?

 

विथ्या का इस एशियन गेम्स में यह दूसरा मेडल है। इससे पहले वह मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम के साथ सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। अब वह महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।


और पढ़ें