logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में मेडल की हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज हासिल कर 76 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Gulveer Singh Asian Games 2026

गुलवीर सिंह, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने इतिहास रच दिया है। गुलवीर ने परुषों की 5000 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज जीत मेडल की हैट्रिक लगा दी है। इसके साथ ही वह ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में एक ही एशियन गेम्स में 3 मेडल जीतने वाले दूसरे भारत के दूसरे पुरुष एथलीट बन गए हैं। उन्होंने भारत के लेवी पिंटो के 76 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की है।

 

गुलवीर ने इस एशियन गेम्स में 1500 मीटर और 10000 मीटर में सिल्वर मेडल जीतने के बाद यह ब्रॉन्ज अपने नाम किया है। लेवी पिंटो ने 1951 में दिल्ली में हुए पहले एशियाड में 100 मीटर, 200 मीटर में गोल्ड और 4x100 मीटर रिले में सिल्वर मेडल जीता था। 'उड़नपरी' के नाम से मशहूर पीटी उषा ने सियोल में 1986 एशियन गेम्स में 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल किया था। मध्यम दूरी की धाविका के एम बीनामोल ने 2002 के एशियाड में 3 मेडल जीते थे।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: एशियाड में अब रेसलिंग की बारी, भारतीय पहलवानों को मिला मुश्किल ड्रॉ

गुलवीर ने निकाला 13 मिनट 32.75 सेकंड का समय

पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में गुलवीर ने 13:32.75 का समय लिया निकाला और तीसरे स्थान पर फिनिश किया। बहरीन के बिरहानु बालेव ने गोल्ड अपने किया। उन्होंने 13:30.79 का समय लिया। वहीं जापान के टोमोनोरी यामागुची ने सिल्वर जीता।

 

गुलवीर 5000 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने हाल ही में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में इस स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने थे।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: परवीन-अंकुश गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचे, नरेंद्र को मिला ब्रॉन्ज

4x100 मीटर महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड

भारत की 4x100 मीटर महिला रिले टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस एशियन गेम्स में ट्रैंक एंड फील्ड में भारत का यह पहला गोल्ड है। वहीं 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने ब्रॉन्ज हासिल किया है। उधर पूजा सिंह ने हाई जम्प में ब्रॉन्ज मेडल दिला दिया है।


और पढ़ें