जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन (29 सितंबर) भारतीय एथलेटिक्स टीम ने एक के बाद एक कुल 5 मेडल झटक लिए हैं। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज जीता। इस एशियाड में उनका यह तीसरा व्यक्तिगत मेडल रहा। गुलवीर ने इसके बाद अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा के साथ मिलकर 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले टीम स्पर्धा में देश को ब्रॉन्ज दिलाया। भारतीय टीम ने 41.06 सेकंड का समय निकाला।
मिक्स्ड टीम के बाद 4x100 मीटर महिला रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा, प्राची और विथ्या रामराज ने 3 मिनट 29.69 सेकंड का समय निकालते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। एशियन गेम्स 2026 में ट्रैंक एंड फील्ड स्पर्धा में भारत का यह पहला गोल्ड रहा। इस गोल्ड की बदौलत भारत ने मेडल टैली में टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री ली है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: एशियाड में अब रेसलिंग की बारी, भारतीय पहलवानों को मिला मुश्किल ड्रॉ
भारत के मेडल की संख्या 50 के पार
पूजा सिंह ने 1.84 मीटर की छलाग के साथ महिलाओं की हाई जम्प स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं 4x100 मीटर पुरुष रिले टीम ने भी ब्रॉन्ज हासिल किया। एथलेटिक्स टीम की दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के मेडल की संख्या 50 के पार पहुंच गई है। भारत की झोली में अब तक 52 मेडल हैं, जिसमें 6 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में भारत ने टॉप-10 में वापसी कर ली है और मौजूदा स्थिति के अनुसार 4 और गोल्ड जीतते ही वह टॉप-5 में पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर? पाकिस्तान का ये है शेड्यूल
नीरू ढांडा ने ट्रैप शूटिंग में किया कमाल
शूटर नीरू ढांडा ने दिन की शुरुआत में ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर दिलाने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वह ट्रैप इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। नीरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने फाइनल में कुल 28 अंक जुटाए, जो 24 अंक के पिछले एशियन रिकॉर्ड से काफी बेहतर रहा।
बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने सेमीफाइनल में अपने-अपने भार वर्ग में जीत हासिल कर गोल्ड मेडल मुकाबले का किटक कटा लिया है। फाइनल में पहुंच उन्होंने कम से कम सिल्वर पक्का कर दिया है। वहीं नरेंदर बेरवाल सेमीफाइनल में हार गए, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।