एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरी है, जबकि पिछले एशियाड में ब्रॉन्ज जीतने वाली बांग्लादेशी टीम अपने मेडल का रंग बदलने की फिराक में है। 10 दिन पहले दोनों टीमें एशिया कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जिसमें भारतीय टीम ने 40 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री ली थी।
एशिया कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिडंत श्रीलंका से हुई थी, जिसे हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड ने 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार टाइटल अपने नाम किया था। यहां एशियन गेम्स में भी भारत-बांग्लादेश मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में श्रीलंका से टकराएगी। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई है। तो चलिए जानते हैं कि भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लुत्फ कहां उठाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: भारतीय महिला हॉकी टीम का बेहतरीन आगाज, उज्बेकिस्तान को 19-0 से धोया
IND W vs BAN W सेमीफाइनल मैच कहां खेला जा रहा है?
'भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
IND W vs BAN W सेमीफाइनल मैच TV पर कहां दिखेगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
IND W vs BAN W सेमीफाइनल मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच मोबाइल पर सोनी लिव ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत का खाता खुला, विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
बांग्लादेश - दिलारा अख्तर, जुइरिया फिरदौस, शोभना मोस्तोरी, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, संजीदा अख्तर सुप्ता, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून