logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: भारत के कुराश खिलाड़ी यश चौहान डोपिंग में फंसे, OCA ने किया सस्पेंड

भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका सैंपल एशियन गेम्स के दौरान लिया गया था। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने उन्हें अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।

Yash Kumar Chauhan

यश कुमार चौहान, Photo Credit: SAI Media/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान डोपिंग में फंस गए हैं। एशियन गेम्स 2026 के दौरान 27 सितंबर को लिए गए उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मिले हैं, जिसके बाद ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है। अब वह एशियन गेम्स में किसी भी खेल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

 

OCA ने शनिवार को अपने बयान में कहा, 'ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की ओर से इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने रिपोर्ट दी है कि कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान प्रतिबंधित पदार्थ मेंटेंडिएनोन मेटाबोलाइट्स, GW1516 मेटाबोलाइट्स , मेफेंटरमाइन और इसके मेटाबोलाइट के सेवन के दोषी पाए गए हैं।'

 

वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में मेटेंडिएनोन को एस 1.1 एनाबोलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड (AAS) के तौर पर प्रतिबंधित किया गया है। यह हर समय (मुकाबले के दौरान और उसके बाहर भी) प्रतिबंधित है और यह एक अनिर्दिष्ट पदार्थ है। यह एक शक्तिशाली एनाबोलिक स्टेरॉयड है, जो टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाता है, जिससे मांसपेशियों का आकार, सहनशक्ति और ताकत बढ़ती है।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: टीम इंडिया जीत लाई गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से पीटा

एशियन गेम्स में ट्रेनिंग भी नहीं कर सकेंगे

OCA ने अपने बयान में आगे कहा कि यश को सस्पेंशन के बारे में बता दिया गया है। बयान में कहा गया, 'खिलाड़ी को इस मामले के बारे में बता दिया गया है और उसे तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। वह एशियन गेम्स आइची नागोया 2026 में किसी प्रतियोगिता में भाग लेने , ट्रेनिंग, कोचिंग या किसी गतिविधि में भागीदारी से प्रतिबंधित रहेगा।'

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल फाइनल में पहुंचे, गोल्ड अब दूर नहीं

राउंड ऑफ 16 में हार गए थे यश

एशियन गेम्स 2026 में यश ने 90 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था। वह 27 सितंबर को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में तजाकिस्तान के शाकर्ममद मिरमामदोव से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। एशियन गेम्स में भारत को कुराश में एक मेडल मिला। पिंकी बलहारा ने महिला 78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें