logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Asian Games: नीरू ढांडा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत ने टैली में लगाई छलांग

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 के महिला ट्रैप इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरू ने 28 अंक जुटाकर नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया है।

Niru Dhanda Gold

गोल्ड जीतने के बाद खुश नीरू ढांडा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा की नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ट्रैप इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाड में व्यक्तिगत मेडल नहीं जीत सकी थी। नीरू ने मंगलवार (29 सितंबर) को शानदार प्रदर्शन करते हुए नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने फाइनल में कुल 28 अंक जुटाए, और 24 अंक के पिछले एशियन रिकॉर्ड को आसानी से ध्वस्त कर दिया। 

 

भारत के लिए पुरुष ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में 1978 में रणधीर सिंह ने ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था, जबकि 2010 एशियन गेम्स में रोंजन सोढ़ी ने पुरुष डबल ट्रैप का व्यक्तिगत गोल्ड हासिल किया था।

 

26 साल की नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप में ट्रैप स्पर्धा का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर? पाकिस्तान का ये है शेड्यूल

नीरू ने कायम किया था क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड

नीरू ने 118 अंक के साथ कतर की रे बेसिल के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर रहते हुए 8 निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई थी। 118 अंक क्वालिफिकेशन में गेम्स का रिकॉर्ड भी रहा। महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में नीरू (118), आशीमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की तिकड़ी वाली भारतीय टीम ने कुल 328 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता। चीन की लियू शानशान, सुन युनोंग और झू जिंग्यू की टीम ने 346 अंक के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। कुवैत की टीम ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

 

व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में आशीमा अहलावत 16वें और मनीषा कीर 23वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। नीरू ने फाइनल में भी जबरदस्त खेल दिखाया और गोल्ड जीतकर भारत को मेडल टैली में 11वें पायदान पर पहुंचा दिया। भारत अब 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज के साथ टैली में 11वें नंबर पर आ गया है।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: जैवलिन में भारत ने किया कमाल, यशवीर-रोहित ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज

पुरुष ट्रैप टीम ने किया निराश

पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 10 टीमों के बीच भारत छठे स्थान पर रहा। शपथ भारद्वाज ने हालांकि आठवें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई। मेरठ के 24 वर्षीय शपथ ने अंतिम दो क्वालिफाइंग स्थानों के लिए हुए शूट-ऑफ में मोहम्मद अल-रुमैही को पछाड़कर आठवां और आखिरी स्थान हासिल किया। शपथ भारद्वाज, कायनान चेनाई और अहवर रिजवी की भारतीय टीम ने कुल 339 अंक जुटाए। 

 

कुवैत ने 355 अंक के साथ गोल्ड, कतर ने 349 अंक के साथ सिल्वर और कजाखस्तान ने 348 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। चेनाई, जोरावर सिंह संधू और पृथ्वीराज तोंडाइमन की भारतीय पुरुष ट्रैप टीम ने चीन में हुए पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

Related Topic:#Asian Games

और पढ़ें