एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर वरुण सान्याल का सफर बिना खेले ही खत्म हो गया है। वरुण रविवार (20 सितंबर) को क्रूज जहाज पर 'सौना बाथ' लेते समय बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वह अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं लेकिन उनका मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है।
वरुण को 77 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर-फाइनल से पहले मेडिकली अनफिट घोषित कर दिया गया। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण मुकाबले के लिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने खाना-पीना कम कर दिया था। उनके मेडिकल रिपोर्ट में डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या पाया गया।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में एक और मेडल पक्का... बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
नेपाली खिलाड़ी ने बेहोशी की हालत में देखा
भारतीय MMA खेल महासंघ के अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि वरुण को बेहोशी की हालत में एक नेपाली खिलाड़ी ने देखा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा सका। निखिल कुंडेरा बने कहा, 'सौभाग्य से नेपाल के एक खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा और उन्हें जगाया। वरुण मुझे फोन करने की स्थिति में थे, जिसके बाद हम उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए।'
उन्होंने आगे कहा, 'चिंता की कोई खास बात नहीं थी। उन्हें सुबह करीब तीन बजे क्रूज पर वापस लाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।'
यह भी पढ़ें: Asian Games: भारत को मिला दूसरा मेडल, शूटिंग में एलावेनिल वलारिन ने जीता सिल्वर
वरुण को पहले राउंड में मिला था बाय
वरुण को प्रीलिमिनरी राउंड में बाय मिला था, जिससे वह सीधे क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे थे। अगर वह क्वार्टर-फाइनल खेलने के लिए फिट होते और मुकाबला जीतते तो भारत का मेडल पक्का हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारतीय MMA टीम में शामिल दूसरी फाइटर सुचिका तरियाल ने अपना क्वार्टर-फाइनल मुकाबला जीतकर मेडल पक्का कर लिया है।