logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एशियन पैरा गेम्स: भारत ने बैडमिंटन में जीते 16 मेडल, इन प्लेयर्स ने दिलाए गोल्ड

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 की बैडमिंटन स्पर्धा में 3 गोल्ड सहित 16 मेडल जीतकर अपने अभियान का समापन किया। तुलसीमति मुरूगेसन और मानसी जोशी ने तीसरा गोल्ड दिलाया।

Manasi Joshi Thulasimathi

मानसी जोशी और तुलसीमति मुरूगेसन, Photo Credit: Manasi Joshi/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के लिए एशियन पैरा गेम्स 2026 की बैडमिंटन स्पर्धा में शुक्रवार का दिन बेहतरीन रहा। पेरिस पैरालंपिक चैंपियन नितेश कुमार, नवीन शिवकुमार ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स SL3 और SL4 में गोल्ड मेडल जीता, जबकि तुलसीमति मुरूगेसन और मानसी जोशी की जोड़ी ने विमेंस डबल्स SL3-SU5 में भारत की झोली में पीला तमगा डाला। इस तरह से भारत ने बैडमिंटन में 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज सहित कुल 16 मेडल के साथ अपने अभियान का समापन किया।

 

मुरूगेसन और मानसी ने चीन की यांग कियूशिया और शियाओ जूशियान को 30 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-13 से हराया। वहीं पैरालंपिक गोल्ड मेडल विजेताओं के बीच हुए मुकाबले में 31 साल के नितेश ने 38 वर्षीय प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 0से हराया। 2018 और 2022 में गोल्ड जीतने वाले प्रमोद को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: एशियन पैरा गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप

नितेश ने मिक्स्ड डबल्स में भी जीता सिल्वर

नितेश और पेरिस पैरालंपिक सिल्वर मेडलिस्ट तुलसीमति को मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में सिल्वर मेडल भी मिला। उन्हें फाइनल में इंडोनेशिया के लीनी रात्रि ओकतिला और हिकमत रामदानी ने 11-21, 21-19, 21-14 से हराया। मुरूगेसन को विमेंस SU5 वर्ग में सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वह फाइनल में चीन की यांग कियूशिया से 18-21, 11-21 से हार गईं।

 

यह भी पढ़ें: एशियन पारा गेम्स: शीतल देवी ने कुछ ही घंटों के अंतराल में जीते 2-2 गोल्ड

नवीन ने पहले प्रयास में ही जीता गोल्ड

नवीन पहली बार एशियन पैरा गेम्स में उतरे थे और उन्होंने गोल्ड झटक लिया। इससे पहले उन्होंने युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2022 में गोल्ड और बहरीन में BWF पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने जून 2026 में फ्रेंच पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भी सिल्वर मेडल जीता था। नित्या श्री सुमति सिवन ने विमेंस सिंगल्स SH6 फाइनल में चीन की लि फेंगमेइ से 12-21, 13-21 से हारने के बाद सिल्वर मेडल जीता।

Related Topic:#Para Asian Games

और पढ़ें