logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जाम्पा-एलिस ने आयरलैंड को 115 पर समेटा, T20 WC में ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार आगाज किया है। कंगारू टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से बड़ी जीत दर्ज की है।

Australia T20 WC

विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों संग जश्न मनाते एडम जाम्पा, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराकर ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का धमाकेदार आगाज किया है। बुधवार (11 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपने कप्तान मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर आयरलैंड को महज 115 रन पर ही ढेर कर दिया। कंगारू टीम की जीत में जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस और एडम जाम्पा स्टार रहे। 

 

विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लिस ने 17 गेंद में 6 चौके और 1 छक्का उड़ाते हुए 37 रन ठोके। वहीं स्टोइनिस ने लोअर मिडिल ऑर्डर में आकर 29 गेंद में 45 रन की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर तक पहुंच सका। आयरलैंड के लिए 183 रन के टारगेट को चेज करना आसान नहीं था। तिस पर से पहली ही गेंद पर कप्तान पॉल स्टर्लिंग के रिटायर हर्ट होने से उसकी मुश्किलें और बढ़ गईं। रही-सही कसर एलिस और जाम्पा की जोड़ी ने पूरी कर दी। दोनों ने 4-4 विकेट लिए और आयरलैंड को 115 पर समेट ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिलाई।

 

यह भी पढ़ें: रोमांच की सारी हदें पार... अफगानिस्तान से दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका

डॉकरेल को छोड़कर कोई नहीं टिक पाया

टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 43 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट गंवा दिए थे। वह छोटे स्कोर पर ढेर होती नजर आ रही थी लेकिन जॉर्ज डॉकरेल ने उसे 100 के पार पहुंचाया, जिससे टीम की लाज बची। डॉकरेल ने 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। वह 110 के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट हुए। उनके जाते ही एलिस-जाम्पा ने बचे हुए बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलिया को नेट रन रेट मजबूत करने वाली जीत दिलाई। एलिस ने जहां 3.5 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हॉल लिया, तो जाम्पा ने अपने कोटे के 4 ओवर में 23 रन खर्चे।

 

यह भी पढ़ें: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक शर्मा, क्या टीम में होगा बदलाव?

बतौर कप्तान फ्लॉप रहे हेड

मिचेल मार्श के चोटिल होने के कारण ट्रेविस हेड ने टीम की कमान संभाली। बतौर कप्तान हेड 7 गेंद में 6 रन ही बना सके। वह दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद इंग्लिस ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया को 5 ओवर के अंदर ही 50 के पार पहुंचाया लेकिन ये दोनों बल्लेबाज छोटे अंतराल में आउट हो गए। ग्रीन 11 गेंद में 21 रन बनाकर पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। वहीं इंग्लिस का विकेट सातवें ओवर में गिरा। एक ओवर बाद नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (9) भी चलते बने।

 

88 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ी मुश्किल में दिखी मगर मैट रेनशॉ (33 गेंद में 37 रन) और स्टोइनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 61 रन की साझेदारी ने बड़े स्कोर का मंच सेट कर दिया। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। डॉकरेल, हैरी टेक्कर और मैथ्यू हम्फ्रीज को 1-1 सफलता मिली।


और पढ़ें