logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 पारियां और रन सिर्फ 33... दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी बन गए हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल का बल्ला खामोश है। उन्होंने IPL 2026 में 7 पारियों में सिर्फ 33 रन ही बनाए हैं। इस दौरान अक्षर ने सिर्फ एक बार ही दहाई का आंकड़ा पार किया है।

Axar Patel IPL 2026

अक्षर पटेल, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने अभियान की शुरुआत जोरदार अंदाज में की थी। DC ने लगातार दो मैच जीत लिए थे लेकिन इसके बाद वह ट्रैक से उतर गई। अगले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। DC ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हराकर वापसी की लेकिन फिर उसने लगातार तीन मुकाबले गंवा दिए। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम 10 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ फिलहाल सातवें पायदान पर है। अब उसके लिए करो या मरो की स्थिति हो गई है।

 

DC को प्लेऑफ की दावेदारी ठोकने के लिए अपने बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे। अगर वह एक भी मैच हारती है तो IPL 2026 से बाहर होने की कगार पहुंच जाएगी। आज (8 मई) उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है, जो लगातार 3 मैच जीतकर आ रही है। DC चाहेगी इस महत्वपूर्ण मुकाबले में उसके कप्तान अक्षर पटेल गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी चमक दिखाएं। अक्षर मौजूदा सीजन में 7 पारियों में सिर्फ 33 रन ही बटोर पाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: और दिल्ली कैपिटल्स के बीच करो या मरो की जंग, पिच का कैसा रहेगा मिजाज?

अक्षर के बल्ले को लगी जंग

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर IPL 2026 में DC के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 10 पारियों में 9 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.25 की रही है। ये आंकड़े पढ़ने में बेहतरीन हैं लेकिन असलियत कुछ और है। अक्षर अब मुश्किल ओवर डालने से बच रहे हैं, जिसके उनके आंकड़े बेहतर दिखते हैं। वहीं बल्लेबाजी में वह किसी भी नंबर पर सफल नहीं हो पा रहे हैं। पिछले दो साल से अक्षर पिंच हिटर के रूप में ऊपर आ रहे थे और मैच का रुख बदलने वाली पारियां खेल रहे थे लेकिन मौजूदा सीजन में वह एक मैच में भी बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

 

अक्षर ने 18 अप्रैल को बेंगलुरु में RCB के खिलाफ 176 रन के चेज में 19 गेंद में 26 रन बनाए थे, जो उनका इस सीजन का बेस्ट स्कोर है। इसके अलावा वह एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि उनका स्ट्राइक रेट भी 89.18 का है। वह न तो टिक पा रहे हैं और न ही तेजी से रन जुटा पा रहे हैं, जिससे DC अहम मौकों पर चूक जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: IPL पर मंडरा रहा हनी ट्रैप का खतरा! BCCI ने टीमों को क्यों आगाह किया?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

 

दिल्ली कैपिटल्स - पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन


और पढ़ें