logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश ने उलटफेर कर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती ODI सीरीज

बांग्लादेश ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद बांग्लादेश वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रहा।

BAN vs AUS ODI series

बांग्लादेशी खिलाड़ी, Photo Credit: cricketcomau/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। इसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज होगी। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर बड़ा उलटफेर करते हुए वनडे सीरीज को 2-0 की बढ़त से जीत ली है। सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराया था। वहीं दूसरे वनडे में भी उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि बांग्लादेश ने ये दोनों मैच DLS नियम के तहत अपने नाम किए हैं।

 

साल 2005 में बांग्लादेश ने कार्डिफ में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। अब उसने एक और नया इतिहास बना दिया है। बांग्लादेश ने पहली बार किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। अब बांग्लादेश सीरीज पहले ही जीत चुका है और ऑस्ट्रेलिया के पास आखिरी मैच में सिर्फ सम्मान बचाने का मौका होगा। यह मैच 14 जुन को मीरपुर में खेला जाना है।

 

यह भी पढ़ें: DLS नियम से हारी इंडिया-A, 4 रन से जीता अफगानिस्तान-A; इमरान-बहीर ने जड़ी फिफ्टी

दूसरे वनडे मैच की हाइलाइट्स

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच मीरपुर में 11 जुन को खिला गया। इस मैच में बांग्लादेश शुरू से ही हावी नजर आया। पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को 0 पर 3 विकेट और फिर 81 रन पर 6 विकेट के स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इसके बाद थोड़ी वापसी की लेकिन तस्कीन अहमद के दो तेज विकेटों ने उनकी उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया। करीब तीन घंटे तक बारिश के कारण खेल रुका रहा लेकिन DLS नियम के तहत मिला लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था। ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

 

ऑस्ट्रेलिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वनडे इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका है जब कोई टीम खाता खोले बिना ही अपने तीन विकेट गंवा बैठी। इससे पहले आखिरी बार ऐसा 2003 में हुआ था। जब श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टीम इस हालत में पहुंची थी। इस अनचाही सूची में पाकिस्तान का नाम दो बार शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे को BCCI ने अंडर-19 टीम में क्यों दी जगह?

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तंजीद हसन का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन सौम्य सरकार और नजमुल हुसैन शांतो ने 40-40 रन की उपयोगी पारियां खेलकर टीम को संभाल लिया। ऑस्ट्रेलिया ने बीच में तीन विकेट जल्दी लेकर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। हालांकि तौहीद हृदय एक छोर पर डटे रहे और कप्तान मेहदी ने आखिर तक संयम बनाए रखा। दोनों ने टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया। नतीजतन, बांग्लादेश ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और DLS मेथड के तहत 36 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया।


और पढ़ें